भारत
UP Mayor Election Results 2023: लखनऊ में भाजपा की मेयर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल और गाजियाबाद में भाजपा की मेयर प्रत्याशी सुनीता दयाल ने 2-2 लाख से भी ज्यादा वोट से जीत हासिल की है.
डीएनए हिंदी: UP Municipal Election Results 2023- उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की मतगणना शनिवार को पूरी हो गई है. भाजपा की भगवा आंधी में प्रदेश के सभी नगर निगमों से विपक्षी दल उड़ गए हैं. भाजपा ने पहली बार प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों के मेयर पद पर कब्जा करते हुए उनमें केंद्र, राज्य और नगर की 'ट्रिपल इंजन' सरकार बना दी है. लखनऊ की मेयर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल ने प्रदेश में सबसे ज्यादा अंतर से जीत हासिल की है, जबकि कई अन्य जगह पर भी भाजपा प्रत्याशी और दूसरे नंबर पर रहे विपक्षी नेता के बीच का मार्जिन 1 लाख वोट से ज्यादा का रहा है. कानपुर, बरेली और मुरादाबाद में भाजपा के मौजूदा मेयर अपनी सीट बचाने में सफल रहे हैं.
अयोध्या, शाहजहांपुर और मथुरा-वृंदावन में पहला मेयर भाजपा का
प्रदेश में तीन नवगठित नगर निगम में पहली बार मेयर पद का चुनाव हो रहा था. इन तीनों नगर निगमों प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या, प्रभु श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा-वृंदावन और शाहजहांपुर में भाजपा ने जीत हासिल की है. इसका मतलब है कि इन तीनों नगर निगम में मेयर पद पर सबसे पहला नाम भाजपा का लिखा जाएगा.
"In 2017, BJP won 60 seats but this year we've won more than double seats in urban local body polls," says Uttar Pradesh CM & BJP leader Yogi Adityanath pic.twitter.com/vcccvkBNwA
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 13, 2023
प्रदेश की टॉप-5 मेयर सीट पर ये रहा परिणाम
प्रदेश की टॉप-5 हॉट सीट में राजधानी और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्मभूमि गोरखपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी, कानपुर और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की कर्मभूमि प्रयागराज शामिल हैं.
#WATCH | BJP leaders felicitate CM Yogi Adityanath as BJP sweeps urban local body polls in Uttar Pradesh pic.twitter.com/vRhpNEcdZg
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 13, 2023
अन्य नगर निगमों में ये रहे मेयर पद के परिणाम
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.