Advertisement

School Closed News: आज से इन जिलों में पूरे हफ्ते बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानें क्या है कारण

School Holiday: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों-कॉलेजों को आज यानी 16 जुलाई से एक हफ्ते के लिए बंद किया जा रहा है. स्कूलों-कॉलेजों को 23 जुलाई तक के लिए बंद कर दिया गया है.

Latest News
School Closed News: आज से इन जिलों में पूरे हफ्ते बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानें क्या है कारण

School Closed 

Add DNA as a Preferred Source

School Closed News: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी  को लेकर फैसला लिया गया है. स्कूलों की छुट्टी सावन में कांवड़ियों की भीड़ उमड़ने के कारण की गई है. कांवड़ यात्रा मार्गों को दुरुस्त करने के लिए प्रसाशन ने इस हफ्ते स्कूलों की छुट्टी को बंद रखने का फैसला लिया है. कई-कई किलोमीटर कंधों पर कांवड़ रखकर पैदल चलते हुए कांवड़ियों के बीच विद्यार्थियों को परेशानी ना हो, इसके लिए यह फैसला लिया गया है.

इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, वाराणसी, बरेली और बदांयू समेत कई जिलों में स्कूल और कॉलेज को 16 जुलाई से 23 जुलाई तक बंद करने का फैसला लिया गया है. बदायूं और दिल्ली मार्ग की परिधि के 5 किलोमीटर दायरे के अंदर के सभी उच्च शिक्षण संस्थान भी बंद रखे जाएंगे.

बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह ने बताया है कि, यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आइसीएसई बोर्ड समेत सभी 12वीं तक के स्कूल बंद किए जाएंगे. यह फैसला आदेश महानगर क्षेत्र के लिए है. देहात के क्षेत्रों के स्तूलों में परिस्थितियों के तरह निर्णय लिया जाएगा.

वन-वे होगा दिल्ली-मेरठ मार्ग

कांवड़ यात्रा को सुगम बनाने के लिए दिल्ली-मेरठ मार्ग को वन-वे किया गया है. इसके चलते एक ही मार्ग पर वाहनों के आने-जाने के कारण भीषड़ जाम लग गया. ऐसे में समस्या को देखते हुए पुलिसकर्मी मौके पर तैनात होकर यातायात को सुगम बनाने के लिए जुटे हुए हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement