Advertisement

सावधान! यूपी-बिहार के इन जिलों में आसमान से बरसेगी आग, हीट वेव को लेकर दिल्ली-NCR में अलर्ट, जानें कब आएगा मानसून

Aaj Ka Mausam, 20 May 2026: यूपी में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, जहां पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग ने आगरा, बांदा सहित कई जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

Latest News
सावधान! यूपी-बिहार के इन जिलों में आसमान से बरसेगी आग, हीट वेव को लेकर दिल्ली-NCR में अलर्ट, जानें कब आएगा मानसून
Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है और पूरा राज्य इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है. आसमान से बरसती आग और थपेड़े मारती लू (हीट वेव) ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अलर्ट जारी करते हुए लोगों को दोपहर के समय बेहद सतर्क रहने और बिना जरूरी काम के घरों से बाहर न निकलने की सख्त हिदायत दी है.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है. राज्य के मध्य और दक्षिणी इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ते हुए 45 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को भी पार कर गया है. आने वाले एक सप्ताह तक इस तपिश से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है. पश्चिमी और मध्य यूपी में रात का तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को चौबीसों घंटे उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है.

बिहार-झारखंड में बुरा हाल 

बिहार, झारखंड और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में तेज बवंडर, बिजली गिरने और भारी बारिश का खतरा है. वहीं ओडिशा और आंध्र प्रदेश में धूलभरी आंधी लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगी. मौसम विभाग ने साफ कहा है कि अगले 48 घंटे काफी संवेदनशील रहने वाले हैं और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

यूपी के इन जिलों में 'रेड अलर्ट' की चेतावनी 

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के उन जिलों में 'रेड अलर्ट' घोषित किया है जहां तापमान रिकॉर्ड स्तर पर है और रातें भी बेहद गर्म हो रही हैं. इन क्षेत्रों में लू का सबसे घातक असर देखने को मिल रहा है. प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, हमीरपुर, जालौन, झांसी, महोबा, इटावा, औरैया, फिरोजाबाद और आगरा. इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे खुद को हाइड्रेटेड रखें और धूप में सीधे निकलने से बचें.

ऑरेंज और येलो अलर्ट वाले क्षेत्र 

भीषण गर्मी के इस दौर में राज्य के बाकी हिस्सों को भी राहत नहीं है. तीव्रता के आधार पर मौसम विभाग ने अन्य जिलों को ऑरेंज और येलो श्रेणी में रखा है. ललितपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, बलिया और संतरविदास नगर में तीव्र हीट वेव की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

भीषण लू के कारण येलो अलर्ट 

इसके अतिरिक्त सोनभद्र, मऊ, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, अयोध्या, उन्नाव, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, एटा, कांशीरामनगर (कासगंज), महामायानगर (हाथरस), मथुरा, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर (नोएडा), अलीगढ़ और गाजियाबाद में भी लू और गर्म रातों को लेकर येलो अलर्ट लागू रहेगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement