भारत
ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के बाद जम्मू कश्मीर के दौरे पर आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पुंछ स्थित इस गुरूद्वारे में मत्था टेका जिसे अभी कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान ने निशाना बनाया था.
ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के बाद देश के गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं. अमित शाह ने दौरे के दूसरे दिन पुंछ में उन लोगों से भेंट की, जिन्हें पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलाबारी में जाल और माल की हानि हुई. बता दें कि अमित शाह ने पुंछ स्थित उस गुरूद्वारे में भी मत्था टेका जो अभी बीते दिनों ही पाकिस्तान के निशाने पर आया था. एलओसी के करीब स्थित इस गुरूद्वारे का नाम श्री गुरु सिंह सभा है. पाकिस्तान की गोलाबारी में तबाह हुआ यह पुंछ का सबसे पुराना गुरुद्वारा है.
पुंछ पहुंचे शाह ने पाकिस्तान से स्पष्ट कहा कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते. भारत किसी भी तरह का हमला सहन नहीं करेगा. इसका सटीक और इससे भी बुलंद जवाब दिया जाएगा और हमारी सेनाओं ने ये कर दिखाया है.
केंद्रीय गृहमंत्री ने यह भी कहा कि पुंछ में कई लोगों के घरों और बिजनेस को नुकसान हुआ है. जम्मू कश्मीर सरकार ने ऐसे लोगों की मदद की है और अब भारत सरकार भी उनके लिए एक पैकेज लेकर आएगी.
बताया जा रहा है कि अमित शाह ने केवल पुंछ स्थित गुरुद्वारे का ही दौरा नहीं किया बल्कि वो मंदिर भी गए. बाद में शाह ने पुंछ के पीड़ित परिवारों सेभेंट की और उन्हें रोजगार नियुक्ति पत्र सौंपे.
#BREAKING: Union Home Minister @AmitShah visits Sikh Gurudwara in Poonch of Jammu & Kashmir which was targeted by Pakistan Army resulting in the killing of many patriot Sikh civilians. Home Minister interacts with the Sikh Community, assures support from Government of India. pic.twitter.com/L9SQg4M7Jy
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) May 30, 2025
शाह ने कहा कि पहलगाम में निर्दोष नागरिकों और टूरिस्ट पर कायराना हमला हुआ. भारत सरकार और पीएम मोदी की हर आतंकी हमले का जवाब कठोरता से देने की नीति के तहत सेना ने सात मई की रात पीओके और पाकिस्तान में आतंकी अड्डों को ध्वस्त कर दिया पहली बार देश की सेनाओं ने पाक सीमा के अंदर खड़े आतंकी संगठनों के हेडक्वार्टर्स को ध्वस्त कर उन्हें करारा जवाब दिया.
साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री ने यह भी कहा कि जो बहादुरी पुंछ के लोगों और उनके अधिकारियों ने दिखाई और जो देशभक्ति का जज्बा घाटी से लेकर पुंछ और कठुआ तक जम्मू-कश्मीर के लोगों में उभरकर आया है, उससे पूरे देश की जनता का संबल बढ़ा है.