Advertisement

Budget 2022: बजट में Railway को बड़ा तोहफा, 3 साल में चलाई जाएंगी 400 नई वंदे भारत ट्रेनें

Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट में रेलवे के लिए भी बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि हम 3 साल में 400 नई वंदे भारत ट्रेनें चलाएंगे.

Budget 2022: बजट में Railway को बड़ा तोहफा, 3 साल में चलाई जाएंगी 400 नई वंदे भारत ट्रेनें

Union Budget 2022 nirmala Sitharaman says will run 400 vande bharat trains in 3 years

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने आम बजट (Union Budget 2022) पेश कर दिया है. बजट में उन्होंने आम जनता को कई योजनाओं की सौगात दी है. बजट में उन्होंने रेलवे के लिए बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि 3 साल में 400 नई पीढ़ी की वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी. वित्तमंत्री ने कहा कि अगले 3 वर्षों के दौरान 100 PM गति शक्ति कार्गो टर्मिनल विकसित किए जाएंगे और मेट्रो सिस्टम के निर्माण के लिए नए तरीकों को अपनाया जाएगा. 

यह भी पढ़ेंः Budget 2022: जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाना सरकार का विजन : वित्त मंत्री

बता दें कि साल 2017 से पहले रेलवे का बजट अलग से पेश होता था. इसके बाद इसे आम बजट के साथ मर्ज कर दिया गया. कोरोना के कारण पिछले एक साल में रेलवे को 26 हजार 338 करोड़ रुपये का घाटा हुआ. पिछले साल रेलवे का बजट 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा था.

वहीं निवेश पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि पीएम गति शक्ति के जरिए निवेश किया जाएगा. उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश की बात की. गरीबों पर भी जोर देते हुए उनके आर्थिक स्थिति को सुधारने की बात कही गई. वित्त मंत्री सीतारमण ने आगे कहा कि देश की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है. LIC का IPO जल्द आने वाला है. एक स्टेशन एक प्रॉडक्ट पर ध्यान दिया जाएगा. उन्होंने एयर इंडिया के विनिवेश का ज़िक्र भी किया.   

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement