Advertisement

School खुलने पर बढ़ी पैरेंट्स की टेंशन, बच्चों के भविष्य पर छाया महंगाई का साया

यूनिफार्म की बात करें तो इसमें 25 से 30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है. वहीं स्टेशनरी और अन्य चीजों में भी 7 से 10 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है.

School खुलने पर बढ़ी पैरेंट्स की टेंशन, बच्चों के भविष्य पर छाया महंगाई का साया
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः  कोरोना के दो साल बाद अब स्कूल पूरी तरह खुलने के लिए तैयार हैं. इसे लेकर तमाम तरह की तैयारियां भी शुरू कर ली गई हैं. हालांकि इस बीच अभिभावकों की टेंशन कुछ हद तक बढ़ गई है. दरअसल स्कूलों के पूरी तरह से खुलेने के बाद स्टेशनरी, बुक और यूनिफार्म की कीमतों में बढ़त देखने को मिली है.  

यूनिफार्म की बात करें तो इसमें 25 से 30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है. वहीं स्टेशनरी और अन्य चीजों में भी  7 से 10 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है. इसके पीछे की वजह कच्चा माल महंगा होना बताया जा रहा है. रिटेलर्स का कहना है कि वर्तमान में रूई महंगी हुई और दो साल में मशीनरी महंगी हुई. इसके अलावा पेट्रोल भी महंगा हुआ है.

ऐसे में पहले कम दामों में मिलने वाला माल अब ज्यादा पैसों में मिल रहा है. बच्चों के स्कूल के शूज, बैग्स और अन्य चीजों में भी एक बड़ा उछाल देखने को मिला है.

ये भी पढ़ें- सामने आ गई योगी कैबिनेट की List, इन 52 लोगों को मिलेगी योगी 2.0 में जगह

शूज की कीमतों में जहां 50 रुपये से 150 रुपये की बढ़त हुई, वहीं स्टेशनरी में 7 फीसदी से 10 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. 

इधर इन बढ़ती किमतों से परेशान अभिभावकों का कहना है कि सरकार को इन चीजों पर गौर करना चाहिए ताकि बच्चों का भविष्य उज्जवल रहे.
 

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement