भारत
UBSE Board Results 2023: उत्तराखंड बोर्ड ने आज ही 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित किए हैं. छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं.
डीएनए हिंदी: उत्तराखंड बोर्ड के छात्र लंबे वक्त से अपने रिजल्ट्स का इंतजार कर रहे थे, अब आज बोर्ड ने रिजल्ट्स घोषित कर दिए हैं. उत्तराखंड बोर्ड ने आज 10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं. ऐसे में बोर्ड ने बताया है कि छात्र Uttarakhand Board की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
बता दें कि इस साल UBSE 10वीं की परीक्षा 17 मार्च से 06 अप्रैल तक आयोजित की गई थी, जबकि UBSE 12वीं की परीक्षा 16 मार्च से 06 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी. ऐसे में आज सभी छात्रों के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं.
बता दें कि https://ubse.uk.gov.in/ के जरिए भी Uttarakhand Board 10th, 12th Result 2023 चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. बोर्ड ने जानकारी दी है कि इस साल उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए कुल 2,59,437 छात्र उपस्थित हुए थे. इनमें से 1,32,115 छात्र कक्षा 10वीं में और 1,27,324 छात्र 12वीं कक्षा में उपस्थित हुए थे.
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए अब इन स्टेप्स को फॉलो करें.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.