Advertisement

हर कॉलेज और यूनिवर्सिटी में अनिवार्य होगी इस सब्जेक्ट की पढ़ाई, UGC जल्द कर सकती है नए नियम का ऐलान

मेंटल हेल्थ और स्पोर्ट्स के लए यूजीसी ने नई गाइडलाइंस तैयार की हैं. इसके तहत, सभी विश्वविद्यालयों में स्पोर्ट्स सब्जेक्ट को अनिवार्य बनाया जा सकता है.

हर कॉलेज और यूनिवर्सिटी में अनिवार्य होगी इस सब्जेक्ट की पढ़ाई, UGC जल्द कर सकती है नए नियम का ऐलान

स्पोर्ट्स होगा अनिवार्य

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) स्पोर्ट्स सब्जेक्ट को अनिवार्य बनाने की तैयारी में है. इसे देश के सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में लागू किया जाएगा. जल्द ही सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के लिए इस संबंध में गाइडलाइंस जारी की जा सकती हैं.

यूजीसी की हाई लेवल कमेटी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत फिजिकल फिटनेस, स्पोर्ट्स, स्टूडेंट हेल्थ, वेलफेयर, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के बारे में पहली गाइडलाइंस तैयार की है. इसके मुताबिक, अब छात्रों के शारीरिक और मानसिक फिटनेस के साथ-साथ भावनात्मक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी अनिवार्य होगा.

यह भी पढ़ें- Raj Thackeray पर उद्धव सख्त! इन धाराओं के तहत दर्ज किया गया मामला

मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट की नियुक्ति होगी ज़रूरी 
इसी के तहत शिक्षण संस्थानों में फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए काउंसलर और एक्सपर्ट की नियुक्ति करना ज़रूरी होगा. साथ ही, सभी संस्थानों में छात्रों की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए वॉकिंग ट्रैक बनाना भी अनिवार्य किया जा सकता है. इस संबंध में यूजीसी एक-दो दिन में गाइडलाइंस जारी करने की तैयारी में है.

यह भी पढ़ें- Covid-19: क्या दिल्ली में फिर आ सकती है कोरोना की भयंकर लहर?

यूजीसी का मानना है कि वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान पहली बार हर व्यक्ति ने शारीरिक और मानसिक फिटनेस के साथ-साथ भावनात्मक पहलुओं की जरूरत पर ध्यान दिया है. ऐसे में युवाओं को शारीरिक और मानसिक फिटनेस के अलावा उनके भावनात्मक स्वास्थ्य पर ध्यान देना भी जरूरी है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति में इसका उल्लेख किया गया था, उसी के आधार पर नई गाइडलाइन तैयार की गई है.
 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement