Advertisement

Uddhav Thackeray ने बीजेपी को बताया फर्जी हिन्दुत्ववादी पार्टी, गठबंधन के लिए कही बड़ी बात

Uddhav Thackeray ने कहा है कि शिवसेना ने बीजेपी से गठबंधन करके 25 साल बर्बाद कर दिए.

Uddhav Thackeray ने बीजेपी को बताया फर्जी हिन्दुत्ववादी पार्टी, गठबंधन के लिए कही बड़ी बात
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बीजेपी से गठबंधन टूटने के बाद आए दिन शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) आए दिन बीजेपी (BJP) पर हमला बोलते रहते हैं. ठीक इसी तरह बीजेपी भी शिवसेना पर हमलावर रहती है. वहीं अब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को हिंदुत्व को लेकर निशाने पर लिया है. उन्होंने मुंबई में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा है कि बीजेपी से गठबंधन करके उनकी पार्टी के 25 साल खराब हुए हैं और इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर हमला बोला है. 

फर्जी हिन्दुत्ववादी है बीजेपी

मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, "महंगाई की बात कोई नहीं कर रहा है. हमने बीजेपी के साथ गठबंधन के कारण अपने 25 साल बर्बाद किए. वे सबसे खराब हैं. फर्जी 'हिंदुत्व' पार्टी जो पहले हमारे साथ थी." उन्होंने आगे कहा, "हमारा 'हिन्दुत्व' 'गदाधारी' है. जम्मू-कश्मीर में तहसील कार्यालय में आतंकियों ने राहुल भट को मार गिराया, अब आप (भाजपा) क्या करेंगे? क्या आप वहां पढ़ेंगे हनुमान चालीसा?"

पीएम मोदी का नहीं किया अपमान

शिवसेना प्रमुख Uddhav Thackeray ने आगे कहा कि शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' ने कभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान नहीं किया. हालांकि, राज्य एवं राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों को उठाया है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया है कि मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने के प्रयासों को कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा.

Maruti Suzuki की इन कारों पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, आप भी उठा सकते हैं फायदा

अयोध्या जाएंगे आदित्य ठाकरे

वहीं शिवसेना नेता संजय राउत ने जानकारी दी है कि महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे 15 जून को अयोध्या जाएंगे. हालांकि उन्होंने अब तक ये साफ नहीं किया है कि आदित्य अयोध्या में कोई सभा या रैली भी करने वाले हैं या सिर्फ पार्टी के लोगों के संग बैठक के लिए जा रहे हैं. गौरतलब है कि एमएनएस भी इस समय हिंदुत्व के मुद्दे पर शिवसेना को घेर रही हैं और इसके चलते ही अब उद्धव इस समय मुखरता से हिंदुत्व का झंडा बुलंद कर रही है.

Delhi Mundka Fire: 'आग में फंसी गर्लफ्रेंड ने किया था वीडियो कॉल पर मैं कुछ नहीं कर सका', आंखें नम कर देंगी ये कहानियां

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement