Advertisement

Toll Plaza के आसपास रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी, नितिन गडकरी ने किया यह ऐलान

नितिन गडकरी ने कहा कि अगर किसी भी जगह पर 60 किलोमीटर से कम दूरी पर दूसरा टोल प्लाजा होगा तो उसे आने वाले तीन महीनों के अंदर बंद कर दिया जाएगा.

Toll Plaza के आसपास रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी, नितिन गडकरी ने किया यह ऐलान

Toll Plaza

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: केंद्रीय सड़क और ट्रांसपोर्ट मंत्रालय ने टोल प्लाजा (Toll Plaza) के आसपास रहने वाले लोगों को विशेष रियायत देने का फैसला किया है. सड़क मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि सरकार टोल प्लाजा के पास रहने वाले उन स्थानीय लोगों को पास उपलब्ध करवाएगी जिनके पास आधार कार्ड है.

इस दौरान उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में 60 किलोमीटर के इलाके में सिर्फ एक ही टोल प्लाजा होगा. नितिन गडकरी ने कहा कि अगर किसी भी जगह पर 60 किलोमीटर से कम दूरी पर दूसरा टोल प्लाजा होगा तो उसे आने वाले तीन महीनों के अंदर बंद कर दिया जाएगा.

पढ़ें- क्यों खास है चीन का Underwater Highway Tunnel, क्यों हैरान है दुनिया?

किन-किन लोगों को टोल प्लाजा पर मिलती है छूट

  • राष्ट्रपति
  • उपराष्ट्रपति
  • प्रधानमंत्री
  • मंत्री
  • सांसद
  • जज-मजिस्ट्रेट
  • रक्षा मंत्रालय से जुड़े वाहन
  • पुलिस के वाहन
  • दमकल विभाग के वाहन
  • एंबुलेंस
  • शव वाहन 
Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement