Advertisement

सावधान! आज से फिर शुरू होगी Heatwave, जानिए किन इलाकों में खतरा ज़्यादा

कई दिनों तक गर्मी से राहत के बाद अब फिर से तापमान बढ़ने वाला है. देश के कई हिस्सों में एक बार फिर से Heatwave का कहर महसूस करना पड़ सकता है.

सावधान! आज से फिर शुरू होगी Heatwave, जानिए किन इलाकों में खतरा ज़्यादा

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कई दिनों तक भीषण गर्मी झेलने के बाद कई राज्यों के लोगों को बारिश के बाद राहत मिली थी. राहत के बाद अब फिर से गर्मी बढ़ने वाली है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, रविवार से अगले तीन दिनों देश के कई हिस्सों में हीटवेव (Heatwave) का कहर महसूस किया जा सकता है.

मौसम विभाग ने बताया है कि कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस या इससे भी ज्यादा जा सकता है. शनिवार को ही राजस्थान के बाड़मेर जिले में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था. ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि अगले कुछ दिनों में यह तापमान और बढ़ेगा और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें- क्यों मनाया जाता है Mother's day? मां की मौत के बाद एक बेटी ने की थी इस खास दिन की शुरुआत

कुछ हिस्सों में Heatwave, बाकियों को राहत
शनिवार को पूर्वानुमान जारी करते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि देश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में अगले दो-तीन दिनों में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. हालांकि, यह भी कहा गया है कि ज्यादातर हिस्सों में तापमान में इतनी तेजी से बढ़ोतरी नहीं होगी और लोगों को थोड़ी राहत रहेगी.

यह भी पढ़ें- Monsoon 2022: मानसून 10 दिन पहले केरल के तट पर दे सकता है दस्तक, गर्मी से मिलेगी राहत!

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, गुजरात के विदर्भ क्षेत्र में 11 मई तक, पश्चिमी राजस्थान में 8 से 11 मई तक, दक्षिणी हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में 9 से 11 मई तक, पश्चिमी मध्य प्रदेस में 8 से 9 मई तक और दक्षिणी पंजाब के साथ-साथ जम्मू क्षेत्र में 10 से 11 मई तक हीटवेव का असर देखा जा सकता है.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement