Advertisement

Today Bank Strike: बैंक और बिजलीकर्मी आज से दो दिन की हड़ताल पर, जानें क्या होगा असर  

हड़ताल के मद्देनजर बिजली मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों को पत्र लिखकर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के आग्रह किया है. 

Today Bank Strike: बैंक और बिजलीकर्मी आज से दो दिन की हड़ताल पर, जानें क्या होगा असर  

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः बैंकों की निजीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर कर्मचारी आज से दो दिन की हड़ताल (Bank strike) पर रहेंगे. इसके साथ ही बिजली कर्मचारी भी इस हड़ताल में शामिल होंगे. हड़ताल के मद्देनजर बिजली मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों को पत्र लिखकर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के आग्रह किया है. 

यह भी पढ़ेंः Bharat Bandh Today: आज और कल भारत बंद, बैंक-इंश्योरेंस से लेकर इन सेवाओं पर पड़ेगा असर

नेशनल कन्वेंशन ऑफ वर्कर्स ने 28 मार्च को सुबह छह बजे से 30 मार्च की सुबह छह बजे तक की हड़ताल का ऐलान किया है. कर्मचारियों की इस हड़ताल को देखते हुए बिजली मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है. मंत्रालय ने कहा कि इन दो दिनों के दौरान पहले से तय शटडाउन गतिविधयों को किसी और दिन के लिए पुनर्निर्धारण किया जा सकता है.

यह भी पढ़ेंः आज फिर बढ़े Petrol-Diesel के दाम, जानिए क्या हैं नई कीमतें

ऑनलाइन सेवाएं चालू रहेंगी  
भारत बंद (Bharat bandh) के दौरान ऑनलाइन सेवाओं पर इसका असर नहीं होगा. एसबीआई ने कहा कि हड़ताल के कारण उनकी सेवाएं कुछ हद तक प्रभावित हो सकती हैं. हालांकि, लोगों की परेशानी को कम करने के लिए बैंकों ने अपनी ब्रांच और ऑफिस में जरूरी व्यवस्था की है.  

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement