Advertisement

Ranthambore National Park में बाघिन ने किया ऊंट का शिकार, पर्यटकों ने कैमरे में कैद की तस्वीर

रणथंभौर नेशनल पार्क के जोन- 10 के पास गुरुवार को बाघिन टी-99 घूम रही थी. घूमते-घूमते उसे एक ऊंट नजर आया और बाघिन ने अचानक उस पर झपट्टा मार दिया.

Ranthambore National Park में बाघिन ने किया ऊंट का शिकार, पर्यटकों ने कैमरे में कैद की तस्वीर
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रणथंभौर नेशनल पार्क (Ranthambore National Park) में एक बाघिन ने पर्यटकों के सामने ऊंट का शिकार किया. शिकार के बाद बाघिन ने ऊंट को मुंह में दबाया और रास्ता पार कर दूसरी ओर खींच ले गई. वहीं इस दौरान रणथंभौर में टाइगर सफारी करने आए पर्यटकों ने घटना के दृश्य कैमरे में कैद किए हैं.

दरअसल रणथंभौर नेशनल पार्क के जोन- 10 के पास गुरुवार को बाघिन टी-99 घूम रही थी. घूमते-घूमते उसे एक ऊंट नजर आया और बाघिन ने अचानक उस पर झपट्टा मार दिया. इधर ऊंट बचने की कोशिश करता रहा लेकिन हार गया. 

बाघिन ने शिकार के बाद ऊंट को मुंह में दबा लिया और उसे खींचते हुए दूसरी तरफ लेकर चली गई. वहीं इस पूरे नजारे को पर्यटक देखते रहे. पर्यटकों के मुताबिक, बाघिन के साथ तीन शावक भी थे.

ये भी पढ़ें- Bandipora में आतंकवादियों ने ग्रेनेड से किया हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद, 4 घायल 

दिसंबर में पहली बार शावक के साथ आई थी नजर
जानकारी के अनुसार, बाघिन टी-99 एक शावक के साथ पहली बार 26 दिसंबर को दिखाई दी थी. उस समय वन विभाग के कैमरे ट्रेप में एक ही शावक दिखाई दिया था. अब यह 3 शावकों के साथ नजर आई है. बाघिन टी-99, बाघिन टी-60 की बेटी है.

गौरतलब है कि रणथंभौर में 80 से ज्यादा बाघ-बाघिन हैं, इन दिनों पर्यटकों को नेशनल पार्क में टाइगर साइटिंग भी खूब हो रही है.

(इनपुट- अरविंद सिंह)

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement