Advertisement

जिसे दिए लाखों के गिफ्ट, उसी ने ब्वॉयफ्रेंड संग किया ब्लैकमेल, सुसाइड के बाद खुल रहे पुलिस अधिकारी की अनोखी लव स्टोरी के पन्ने

TI Arvind Kujur Suicide Case: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के पुलिस अफसर अरविंद कुजूर की आत्महत्या के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है. इसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड आशी राजा और उसके बॉयफ्रेंड सोनू ठाकुर को गिरफ्तार करने पर कई राज सामने आए हैं.

Latest News
जिसे दिए लाखों के गिफ्ट, उसी ने ब्वॉयफ्रेंड संग किया ब्लैकमेल, सुसाइड के बाद खुल रहे पुलिस अधिकारी की अनोखी लव स्टोरी के पन्ने
Add DNA as a Preferred Source

TI Arvind Kujur Suicide Case: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के पुलिस अफसर अरविंद कुजूर की आत्महत्या के मामले में कई राज सामने आए हैं. छतरपुर पुलिस के तेजतर्रार TI अरविंद कुजूर किस तरह 48 साल की उम्र में प्यार के नाम पर 21 साल की लड़की के हनी ट्रैप का शिकार हो गए, जिसका नतीजा उन्हें अपनी जान देकर चुकाना पड़ा है, ये सब बातें उनकी गर्लफ्रेंड आशी राजा और उसके बॉयफ्रेंड सोनू ठाकुर से पुलिस पूछताछ में सामने आ रही हैं. कुजूर की आत्महत्या के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था और अब दोनों ही पुलिस रिमांड पर हैं. इस पूछताछ में यह सामने आया है कि उम्र के अंतर के बावजूद दिल लगा बैठे अरविंद कुजूर जिस हसीना को पुलिस की मुखबिर बताकर लोगों से मिलवाते रहे, उसी खूबसूरत हसीना ने कैसे उन्हें पैसे छापने की मशीन बना दिया. यह भी सामने आया कि कैसे पहले प्यार के नाम पर लाखों रुपये के महंगे तोहफे लिए गए. फिर ब्लैकमेल कर ऐसा दबाव बनाया गया कि आखिर में कुजूर को अपनी जान देने के लिए मजबूर होना पड़ गया.

6 मार्च को की थी टीआई ने सुसाइड
छतरपुर पुलिस में टीआई अरविंद कुजूर किराये के मकान में रहते थे. उनकी पत्नी सागर में एक कॉलेज में प्रोफेसर है. कुजूर ने 6 मार्च को घर में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली थी. पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज में 5 मार्च की शाम को आशी परमार उर्फ आसी राजा और सोनू ठाकुर कुजूर के घर आते हुए दिखाई दिए. ये दोनों अगले दिन यानी 6 मार्च की शाम को करीब 30 घंटे बाद वहां से बाहर निकलते दिखाई दिए. उनके जाते ही कुजूर ने सुसाइड कर ली. पुलिस ने टीआई के केयरटेकर दीपक अहिरवार से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि आशी और सोनू के जाने के बाद कुजूर किसी बात पर परेशान थे और सुसाइड करने की बात कर रहे थे. आरोप है कि आशी और सोनू द्वारा कुजूर को ब्लैकमेल किया जा रहा था. इसी कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने कुजूर की आत्महत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद आशी और सोनू को हिरासत में लिया है. दोनों को कोर्ट से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है और उनसे पूछताछ चल रही है.

खूबसूरत हसीना के जाल में फंसे हुए थे कुजूर
टीआई अरविंद कुजूर की मुलाकात किसी मामले में 21 साल की खूबसूरत हसीना आशी परमार उर्फ आसी राजा से हुई थी. कुजूर ने आशी को पुलिस की मुखबिर बताकर कई लोगों से उसकी मुलाकात कराई. दोनों खूब मिलते थे. आशी राजा खुद को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ी हुई बताती थी. बताया जा रहा है कि आशी ने कुजूर से शादी करने का वादा किया. इसके चलते वे पूरी तरह आशी के ट्रैप में फंसे हुए थे और उसकी हर मांग को पूरा कर रहे थे.

लाखों रुपये के गिफ्ट दिए कुजूर ने आशी को
21 साल की हसीना को पत्नी बनाने का सपना देख रहे टीआई ने आशी को लाखों रुपये के महंगे तोहफे दिए, जिनमें डायमंड नेकलेस, प्लॉट, गुच्ची के बैग से लेकर महंगी गाड़ी तक शामिल है. यहां तक कि आशी के दबाव बनाने पर कुजूर ने उसके बॉयफ्रेंड सोनू को भी एक कार और आईफोन गिफ्ट किया था. 

कथित वीडियो से चल रही थी ब्लैकमेलिंग
यह भी बताया जा रहा है कि आशी ने कुजूर के कुछ आपत्तिजनक वीडियो बना लिए थे. इसके जरिये वह उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी. इसी ब्लैकमेलिंग के दबाव में उन्होंने सोनू ठाकुर को भी महंगे तोहफे दिए थे. ज्यादा पैसा ऐंठने के चक्कर में आशी ने उन्हें रेप केस की धमकी दी थी, जिसके बाद दबाव में आखिरकर कुजूर टूट गए और आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया.

पुलिस को है यकीन, पूछताछ में खुलेंगे कई राज
छतरपुर की एएसपी विदिता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आशी राजा और सोनू ठाकुर को टीआई अरविंद कुजूर की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है. दोनों से पूछताछ चल रही है. पूछताछ के दौरान इस मामले से जुड़े कई चौंकाने वाले राज खुलने की संभावना है. फिलहाल दोनों पुलिस रिमांड पर हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement