Advertisement

रूस के कामचटका में 8.8 तीव्रता के भूकंप से सुनामी का खतरा, जापान-अमेरिका में हाई अलर्ट

रूस के कामचटका प्रायद्वीप में बुधवार तड़के 8.7 तीव्रता का भूकंप आया. झटके इतने जोरदार थे कि 4 मीटर ऊंची सुनामी लहरें उठीं और कई इमारतों को नुकसान पहुंचा.

Latest News
रूस के कामचटका में 8.8 तीव्रता के भूकंप से सुनामी का खतरा, जापान-अमेरिका में हाई अलर्ट

रूस में 8.8 तीव्रता के भूकंप से सुनामी का खतरा

Add DNA as a Preferred Source

रूस में भूकंप का केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की शहर से करीब 119 किलोमीटर दूर था. इस इलाके में लगभग 1.8 लाख लोग रहते हैं. हादसे के बाद कई जगहों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया. अच्छी बात यह रही कि अभी तक किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है.

उधर, सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने बुधवार को कहा कि वह रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद संभावित सुनामी के खतरे पर नजर रख रहा है. साथ ही तटीय क्षेत्रों में रहने वाले भारतीय नागरिकों को सुनामी के खतरे के दौरान जारी निर्देशों का पालन करने की चेतावनी दी गई है और साथ ही आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी हुआ है.

भूकंप के बाद जापान और अमेरिका के तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया गया. जापान के होक्काइडो में 40 सेंटीमीटर ऊंची और नेमुरो में 30 सेंटीमीटर ऊंची सुनामी लहरें दर्ज की गईं.

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने अलास्का, हवाई, चिली, सोलोमन द्वीप और न्यूजीलैंड जैसे तटीय इलाकों को भी हाई अलर्ट पर रखा है. हवाई के होनोलुलु शहर में तो सायरन बजाकर लोगों को ऊंचे इलाकों में जाने की सलाह दी गई.

रूस के कुरील द्वीप समूह में पहली सुनामी लहर पहुंच चुकी है. स्थानीय गवर्नर का कहना है कि एहतियात के तौर पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है.

स्थानीय अलर्ट का पालन करें:

स्थानीय आपातकालीन प्रबंधन और अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्रों सहित अमेरिकी अधिकारियों के अलर्ट की सावधानीपूर्वक निगरानी करें. सुनामी की चेतावनी जारी होने पर ऊंचे स्थान पर चले जाएं. तटीय क्षेत्रों से बचें. आपातकाल के लिए तैयार रहें और उपकरणों को चार्ज रखें. 

आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर +1-415-483-6629 या enquiry.sf@mea.gov.in पर ईमेल के माध्यम से संपर्क करने का निर्देश जारी हुआ है.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement