Advertisement

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व वाली सरकार से 'आप' के एकमात्र विधायक ने बनाई दूरी, समर्थन लिया वापस

आप के एकमात्र विधायक मेहराज मलिक द्वारा समर्थन वापस लेने से जम्मू-कश्मीर सरकार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन के पास स्वयं बहुमत है.

Latest News
जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व वाली सरकार से 'आप' के एकमात्र विधायक ने बनाई दूरी, समर्थन लिया वापस
Add DNA as a Preferred Source

जम्मू-कश्मीर के एकमात्र आम आदमी पार्टी (आप) विधायक मेहराज मलिक ने केंद्र शासित प्रदेश में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। मलिक द्वारा समर्थन वापस लेने से सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन के पास अपने दम पर बहुमत है.

90 सीटों वाली विधानसभा में एनसी के 42 विधायक और कांग्रेस के छह विधायक हैं. सरकार को पांच निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है.

उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं, डोडा से विधायक मेहराज मलिक, सरकार गठबंधन में एनसी को अपना समर्थन वापस लेता हूं. यह निर्णय जम्मू-कश्मीर के मेरे लोगों के सर्वोत्तम हित में लिया गया है, जिनका विश्वास और कल्याण हमेशा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी.'

बता दें कि मलिक ने पिछले साल के चुनावों में डोडा विधानसभा सीट से भाजपा के गजय सिंह राणा को 4,538 मतों से हराकर इतिहास रच दिया था, जिससे वे जम्मू-कश्मीर से आप के पहले और एकमात्र विजयी उम्मीदवार बन गए.

मलिक के बारे में दिलचस्प ये भी है कि उन्हें इस साल 21 मार्च को आप का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement