Advertisement

J&K में आतंकियों ने ऑफिस में घुसकर Kashmiri Pandit को मारी गोली, अस्पताल में मौत

जम्मू-कश्मीर बडगाम में राहुल भट्ट नाम के सरकारी कर्मचारी को आतंकियों ने चाडूरा तहसील के दफ्तर में घुसकर गोली मारी है.

J&K में आतंकियों ने ऑफिस में घुसकर Kashmiri Pandit को मारी गोली, अस्पताल में मौत

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के बडगाम में आतंकियों ने एक बार फिर कश्मीरी पंडित को निशाना बनाया है. आतंकियों ने बडगाम के चाडूरा तहसील के ऑफिस में एक सरकारी कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आतंकी (Terrorist) मौके से फरार हो गए. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी करके आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी है.

जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu Kashmir Police) ट्वीट कर बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय के राहुल भट्ट नाम के सरकारी कर्मचारी को आतंकियों ने चाडूरा तहसील के दफ्तर में घुसकर गोली मारी है. घायल अवस्था में कर्मचारी को श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई.  आतंकियों ने कर्मचारी को उस समय गोली मारी जब वो अपनी ड्यूटी पर तैनात था.

आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन
पुलिस के मुताबिक, हमले के बाद से ही आतंकियों की तलाश में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. शुरूआती जांच में पता चला है कि हमले में 2 आतंकवादी शामिल थे, जिन्होंने पिस्तौल का इस्तेमाल किया था. 

जम्मू कश्मीर में Eid की नमाज के बाद भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने सुरक्षाबलों पर फेंका पत्थर

ऑपरेशन ऑल आउट से बौखलाए आतंकी
गौरतलब है कि भारतीय सेना ने आतंकवाद पर नकेल कसने के लिए जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन ऑल आउट चलाया हुआ है. इस ऑपरेशन के कारण आतंकी बौखलाए हुए हैं. आतंकी संगठन इस फिराक में हैं कि कैसे सुरक्षाबलों का यह मिशन रुके. इस ऑपरेशन ने आतंकी संगठनों की कमर तोड़कर रख दी है. 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement