Advertisement

Kashmir में एंटी टेरर ऑपरेशन जारी, 12 घंटे में 3 एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को किया ढेर

पुलवामा, गांदरबल और हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों ने अलग-अलग एनकाउंटर में 4 आतंकियों को ढेर कर दिया है.

Kashmir में एंटी टेरर ऑपरेशन जारी, 12 घंटे में 3 एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को किया ढेर

Jammu Kashmir Encounter

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जम्मू और कश्मीर (Jammu And Kashmir) में सुरक्षाबलों का एंटी टेरर ऑपरेशन जारी है. 12 घंटे के अंदर हुए अलग-अलग 3 एनकाउंटर में 4 आतंकी ढेर हो गए हैं. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को कहा है कि 4 आतंकी मारे गए हैं. पुलिस के मुताबिक 3 जगहों पर सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में 4 आतंकी मारे गए.

पुलवामा, गांदरबल और हंदवाड़ा में आतंकी मारे गए हैं. कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार (IGP Vijay Kumar) ने कहा है कि 4 आतंकी अब तक मारे जा चुके हैं. कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन अभी जारी है. उन्होंने कहा है कि घाटी में आतंकियों के खिलाफ कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

Kashmir: शोपियां में एनकाउंटर, एक आतंकी ढेर

जैश और लश्कर के आतंकी ढेर

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा, 'हमने कल रात 4-5 जगहों पर संयुक्त अभियान चलाया था. अब तक पुलवामा में जैश के दो आतंकवादी मारे गए हैं. गांदरबल और हंदवाड़ा में लश्कर के एक-एक आतंकवादी मारे गए हैं. अभी कई जगहों पर ऑपरेशन जारी है.'
 


कैसे शुरू हुई मुठभेड़? 

पहली मुठभेड़ बीती शाम दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के चेवाकलां गांव में शुरू हुई, जहां दो आतंकवादी मारे गए. अधिकारियों के मुताबिक दो और आतंकियों के वहां छिपे हो सकते हैं. दूसरी मुठभेड़ मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के कौबाग नुनार इलाके में हुई, जहां मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया. अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल ऑपरेशन जारी है.

 
कश्मीर जोन पुलिस ने कहा कि शनिवार सुबह हंदवाड़ा के रजवार इलाके के नेचामा में हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है. कश्मीर जोन पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, 'हंदवाड़ा के नेचामा, रजवार इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है. पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन पर हैं.'

इससे पहले कश्मीर में 10 फरवरी को तीन आतंकवादी मारे गए थे, जिसमें से दो लश्कर के आतंकवादी पुलवामा के बटपोरा इलाके में और एक आतंकवादी श्रीनगर के हजरतबल इलाके में मारा गया था. 

कश्मीर में अब तक 20 एंटी टेरर ऑपरेशन, 35 आतंकी ढेर

कश्मीर में इस साल अब तक 20 आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए गए हैं. सुरक्षाबलों ने तीन शीर्ष कमांडरों और 9 पाकिस्तानी आतंकवादियों सहित 35 आतंकवादियों को मार गिराया है. सुरक्षा बलों ने इस साल 16 सक्रिय आतंकवादियों और 36 से ज्यादा आंतकियों के सहयोगियों को गिरफ्तार किया है.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

और भी पढ़ें-
Jammu Kashmir Encounter: बडगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी ढेर
Jammu Kashmir के अनंतनाग में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 1 आतंकी ढेर 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement