Advertisement

Jammu Kashmir के अनंतनाग में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 1 आतंकी ढेर 

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को चारों तरफ से घेर लिया है. सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है.

Jammu Kashmir के अनंतनाग में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 1 आतंकी ढेर 

jammu kashmir

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के बीच बड़ी कार्रवाई की है. सुरक्षाबलों ने अरवानी इलाके में आतंकियों को घेर लिया है. एक आतंकी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है.  सेना की कार्रवाई अभी भी जारी है. सुरक्षाबलों को इलाके में 2-3 और आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली है. हाल ही में आतंकियों ने अनंतनाग में एक नाके पर फायरिंग की थी. इसमें जम्मू कश्मीर पुलिस के एएसआई मोहम्मद अशरफ गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही वह शहीद हो गए.  

गौरलतब है कि पिछले कुछ दिनों में आतंकियों कई वारदातों को अंजाम दिया है. कुलगाम में सुरक्षाबल, लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को ढेर कर चुके हैं. इन आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ था. इतना ही नहीं खुफिया रिपोर्ट में आतंकियों के जम्मू कश्मीर में बड़ी वारदात को अंजाम देने के भी इनपुट मिले हैं.  

Advertisement
Advertisement

Advertisement