Advertisement

आज शपथ लेंगे TVK चीफ थलापति विजय, जुटाया बहुमत का आंकड़ा, 121 MLA के समर्थन का राज्यपाल को दिया लेटर

Vijay Govt Formation: 4 मई को आए चुनाव परिणाम में थलापति विजय की पार्टी TVK को सबसे ज्यादा 108 सीटें मिली थीं, बहुमत के लिए 10 सीटें कम थीं. सरकार बनाने में यहीं पेंच फसा था, जो अब खत्म हो चुका है. VK को अब 121 विधायकों का समर्थन हासिल हो गया.

Latest News
आज शपथ लेंगे TVK चीफ थलापति विजय, जुटाया बहुमत का आंकड़ा, 121 MLA के समर्थन का राज्यपाल को दिया लेटर

Tamil Nadu CM Oath Taking Ceremony- Thalapathy Vijay

Add DNA as a Preferred Source

Tamil Nadu CM Oath Taking Ceremony- Thalapathy Vijay: 4 मई को आए चुनाव परिणाम में थलापति विजय की पार्टी TVK को सबसे ज्यादा 108 सीटें मिली थीं, बहुमत के लिए 10 सीटें कम थीं. सरकार बनाने में यहीं पेंच फसा था, जो अब खत्म हो चुका है. TVK को कांग्रेस के 5, CPI और CPI(M) के 2-2 विधायकों का समर्थन 8 मई तक मिल चुका था. TVK को अब 121 विधायकों का समर्थन हासिल हो गया.  राज्य में सरकार बनाने का उनका रास्ता अब साफ हो गया है.  कल तमिलनाडु में विजय CM पद की शपथ ले सकते हैं. हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है. पहली बार चुनाव लड़कर 108 सीटें जीतने वाले विजय पिछले 5 दिनों से बहुमत के फेर में उलझे हुए थे.

बहुमत हासिल करने के लिए 118 सीटों की थी जरूरत

शनिवार को वीसीके ने टीवीके को बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान किया, वीसीके ने कहा कि राज्य को राष्ट्रपति शासन से बचाने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया है. बता दें कि 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत हासिल करने के लिए 118 सीटों की आवश्यकता होती है. विधानसभा चुनाव 2026 में थलापति विजय की पार्टी को 108 सीटें मिलीं. वहीं विजय ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था, नियमानुसार उन्हें जल्दी ही एक सीट से इस्तीफा देना था, ऐसे में टीवीके के पास केवल 107 सीटें बचीं थीं. 

यह भी पढ़ें: BJP ने शुभेंदु कैबिनेट में कैसे साधा जातीय समीकरण? समझिए पूरा गणित

बहुमत का आंकड़ा पार

टीवीके को सबसे पहले कांग्रेस का साथ मिला, जिससे कांग्रेस के 5 विधायकों के साथ उनके पास विधायकों की संख्या 112 हो गई. फिर सीपीआई के 2, सीपीआईएम के 2, वीसीके के 2 और आईयूएमएल के 2 विधायकों का समर्थन हासिल कर लिया.  

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement