Advertisement

'नहीं डरते ईडी और मोदी से' Tamil Nadu के डिप्टी सीएम Udhayanidhi ने क्यों कह दी ऐसी बात

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कट्टर विरोधी हैं. इसके बावजूद वे नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए हैं. इसे लेकर विपक्षी दल AIADMK ने उनके ऊपर सवाल उठाए थे. इसका जवाब उदयनिधि ने दिया है. 

Latest News
'नहीं डरते ईडी और मोदी से' Tamil Nadu के डिप्टी सीएम Udhayanidhi ने क्यों कह दी ऐसी बात

Niti Aayog की बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन का यह फोटो आने के बाद ही हंगामा मचा है. (फोटो-PTI)

Add DNA as a Preferred Source

Tamil Nadu News: सनातन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करके विवादों में रह चुके तमिलनाडु के डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi) ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधे चुनौती दे दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने शनिवार को मीडिया से कहा कि द्रविड़ मुन्नेत्रा काझागम (DMK) ना तो प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड से डरती है और ना ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से ही उसे डर लगता है. किसी भी कानूनी कार्रवाई का जवाब कानूनी तरीके से ही दिया जाएगा. उदयनिधि का यह बयान उन आलोचनाओं के बीच आया है, जिसमें तमिलनाडु के प्रमुख विपक्षी दल अन्ना द्रमुक (AIADMK) ने मुख्यमंत्री स्टालिन के दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की मीटिंग (Niti Aayog Meeting) में शिरकत करने को लेकर सवाल उठाए हैं. 

राज्य के अधिकारों को उठाती रहेगी डीएमके
उदयनिधि ने पुडुकोट्टि में मीडिया  से बातचीत में कहा,'उनकी पार्टी राज्य के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाना जारी रखेगी और किसी भी तरह के राजनीतिक दबाव का विरोध करेगी. बता दें कि नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल मीटिंग (Niti Aayog Governing Council meeting) राज्य में सरकार द्वारा चलाए जा रहे शराब निगम TASMAC के ऑफिसों पर छापे के बीच आयोजित हुई है. इन छापों के बाद मीटिंग में स्टालिन के जाने पर AIADMK ने सवाल उठाए हैं. शनिवार को आयोजित इस मीटिंग में कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, बिहार और पुडुचेरी ने हिस्सेदारी नहीं की है. PTI के मुताबिक, उदयनिधि ने कहा,'हम ईडी या मोदी से नहीं डरते हैं. डीएमके को कलईगनर (पूर्व मुख्यमंत्री व उदयनिधि के दादा एम. करुणानिधि) ने आत्मसम्मान पर टिके रहने वाली पार्टी के तौर पर तैयार किया है, जो पेरियार (जातीय नेता ईवी रामासामी) के मूल्यों पर टिकी है.'

तमिलनाडु से सेंट्रल फंड में हिस्सेदारी मांगने गए हैं स्टालिन
उदयनिधि ने मुख्यमंत्री स्टालिन के दिल्ली दौरे का बचाव करते हुए कहा कि इसका मकसद तमिलनाडु के लिए सेंट्रल फंड में हिस्सेदारी सुरक्षित करना है. उन्होंने कहा,'उन्होंने (केंद्र की भाजपा सरकार) हमें पहले भी डराने की कोशिश की है, लेकिन हमने झुकने से इंकार कर दिया. हमारी पार्टी गुलामी की मानसिकता वाली पार्टी नहीं है. हम कानूनी तरीके से मामलों का सामना करेंगे.'

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement