Advertisement

MP में फिर तालिबानी सजा! मोबाइल चोरी के शक में युवक को नग्‍न कर जलती लकड़ी से पीटा

दबंग हेतराम गुर्जर और गोलू मुसलमान द्वारा मोबाइल चोरी के शक में खेत कर्मचारी अरविंद कलावत को बुरी तरह पीटा गया.

MP में फिर तालिबानी सजा! मोबाइल चोरी के शक में युवक को नग्‍न कर जलती लकड़ी से पीटा

Image Credit- Twitter/ujjain_sp

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मध्‍य प्रदेश के गुना से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां विजयपुर थाना क्षेत्र के लाड़पुरा गांव में एक युवक को मोबाइल चोरी के शक में नग्न अवस्था में जलती लकड़ी से पीटा गया. आरोपी ने इस अमानवीय घटना का वीडियो भी बनाया. पीड़ित युवक का अरविन्द कलावत बताया जा रहा है. 

जानकारी के अनुसार, घटना विजयपुर थाना क्षेत्र के लाडपुरा गांव स्थित पोल्ट्री फार्म में हुई. यहां दबंग हेतराम गुर्जर और गोलू मुसलमान द्वारा  मोबाइल चोरी के शक में खेत कर्मचारी अरविंद कलावत को बुरी तरह पीटा गया. कर्मचारी को निर्वस्त्र कर जलती लकड़ी से मारा गया. अरविन्द दबंगों के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा लेकिन हैवानों ने उसकी एक ना सुनी और बर्बरता जारी रखी.

इधर मामले की जानकारी मिलते ही विजयपुर थाना पुलिस ने हेतराम गुर्जर व गोलू के खिलाफ धारा 324, 323 और SC ST एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है. साथ ही मुख्य आरोपी हेतराम को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि गोलू अभी फरार है.

ये भी पढ़ें- Andhra Pradesh में पुरुष दर्जियों द्वारा महिला पुलिसकर्मियों के कपड़े का माप लेने पर मचा बवाल, एसपी से मांगा गया स्पष्टीकरण

बता दें कि गुना जिले में अमानवीय रवैये की चार दिनों में यह दूसरी वारदात है. इससे पहले गुना शहर के ही नानाखेड़ी क्षेत्र में एक युवक को बांधकर घसीटा गया था. साथ ही उसकी पत्नी और बच्चों की भी बेरहमी से पिटाई की गई. 

जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, अपराध सिर चढ़कर बोल रहा है. हालांकि इसे लेकर वायरल वीडियो और पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.

(इनपुट- नीरज जैन)

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement