Advertisement

यूपी कांग्रेस आज विधानसभा का घेराव करेगी, यूपी विधानसभा जाने से कार्यकर्ताओं को रोका, पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोका, कांग्रेस ने विधानसभा के घेराव का आह्वान किया है, कई कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया | जेवर एयरपोर्ट के पास संदिग्ध ड्रोन से हड़कंप, एयरपोर्ट के पास 2-3 दिन से उड़ रहे हैं ड्रोन, यूपी- जेवर एयरपोर्ट से जुड़ी बड़ी खबर, एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने पुलिस में शिकायत दी, एयरपोर्ट का इलाका नो ड्रोन जोन घोषित है | दोपहर 2 बजे चुनाव आयोग से मुलाकात करेंगे, EC अधिकारियों से शिकायत करेंगे SP विधायक, फॉर्म-7 के दुरुपयोग की शिकायत करेगी SP | वाराणसी- मदरसे में चल रहा अवैध बूचड़खाना, विरोध करने पर ABVP कार्यकर्ताओं को धमकी, AVBP ने चेतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई, ABVP ने बूचड़खाने में गाय काटने का आरोप लगाया, काशी विश्वनाथ धाम के पास बूचड़खानों पर प्रतिबंध है

Delhi को दहलाने की साजिश नाकाम! ओल्ड सीमापुरी इलाके में मिला संदिग्ध बैग, NSG मौके पर पहुंची

Delhi Police को 14 जनवरी को गाजीपुर मंडी के गेट नंबर 1 पर एक लावारिस बैग मिला था. इस बैग के अंदर एक IED था.

Delhi को दहलाने की साजिश नाकाम! ओल्ड सीमापुरी इलाके में मिला संदिग्ध बैग, NSG मौके पर पहुंची

Image Credit- ANI

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली पुलिस को राजधानी के उत्तर पूर्वी जिले के ओल्ड सीमापुरी इलाके में एक संदिग्ध बैग मिला है. इस बैग की जांच के लिए NSG और फायर डिपार्टमेंट की टीम घटनास्थल पर मौजूद हैं. दिल्ली पुलिस एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीमापुरी इलाके में संदिग्ध अवस्था में एक बैग पड़ा होने की सूचना मिली है. विशेष प्रकोष्ठ की टीमें इसका सत्यापन करने के लिए मौके पर पहुंच गई हैं.

दिल्ली पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि गाजीपुर IED केस की जांच के दौरान स्पेशल सेल को पुरानी सीमापुरी में एक घर की जानकारी मिली. जब टीम यहां दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम यहां पहुंची तो घर बंद था और बाहर एक बैग पड़ा हुआ था. दिल्ली पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है. सूत्रों ने बताया कि इस बैग में IED मिला है. दिल्ली पुलिस की टीम मकान मालिक से पूछताछ कर रही है.

इस इलाके में फिलहाल अफरातफरी का माहौल है. मकान में किराए पर रहने वाले लड़के पुलिस के पहुंचने से पहले ही गायब हो चुके हैं. स्थानीय लोगों से घरों से बाहर रहने के लिए कहा गया है. आपको बता दें कि 14 जनवरी को गाजीपुर मंडी के गेट नंबर 1 पर एक लावारिस बैग मिला था. इस बैग के अंदर एक IED था जिसे NSG द्वारा निष्क्रिय कर दिया था. दिल्ली पुलिस को शक है कि इसके पीछे पाकिस्तान की इंटेलीजेंस एजेंसी ISI का हाथ था.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement