Advertisement

आज से शुरू हुआ Surajkund Mela, टिकट की कीमत से लेकर टाइमिंग तक, यहां पढ़ें फुल डिटेल

सूरजकुंड मेला 20 मार्च से 4 अप्रैल तक चलेगा. इस बार मेले का थीम स्टेट जम्मू कश्मीर है. आप इस मेले में जाने के लिए पेटीएम से टिकट ले सकेंगे.

आज से शुरू हुआ Surajkund Mela,  टिकट की कीमत से लेकर टाइमिंग तक, यहां पढ़ें फुल डिटेल

Surajkund mela 2022

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आज यानी कि 20 मार्च से 35वें Surajkund Mela 2022 की शुरुआत हो चुकी है. 19 मार्च की शाम को हरियाणा के सीएम मनोहर लाल और राज्यपाल बंडारू दत्तारेय ने इसका उद्घाटन किया. यह सूरजकुंड मेला 20 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चलेगा.

इस साल सूरजकुंड मेले का थीम स्टेट जम्मू-कश्मीर है. मेले के वीआईपी एंट्री गेट के पास थीम स्टेट का एक घर बना हुआ है. वीआइपी गेट के पास बनाए गए घर में तीन तरफ खिड़कियां हैं. प्लाई से बना यह घर दो मंजिल का है. घर की दोनों मंजिलों पर मिट्टी के चूल्हे बने हैं. कश्मीरी घर के डिजाइनों का अपना समृद्ध इतिहास है. इस घर को बनाने वाले कारीगर राजूद्दीन, अरविंद और गुड्डू राज ने बताया कि घर के फर्श की गोबर से लिपाई की गई है. मेले में जम्मू-कश्मीर के 50 स्टाल होंगे. इनमें 15 शिल्पगुरु के साथ नेशनल अवार्डी भी होंगे. मेले में हस्तशिल्पी अपने स्टाल पर पशमीना शाल और कारपेट बनाते नजर आएंगे. हरियाणा पर्यटन विकास निगम के प्रधान सचिव एवं सूरजकुंड मेला अथॉरिटी के उपाध्यक्ष एम डी सिन्हा ने बताया कि इस बार मेले में 35 देश हिस्सा लेंगे. 

जम्मू कश्मीर के अलावा यहां देशभर और दूसरे देशों के भी स्टॉल देखने को मिलेंगे. इन स्टॉल्स के अलावा यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं. इन कार्यक्रमों में शामिल होकर आप लोक गीतों की धुनों पर थिरकते कलाकारों को देख सकते हैं. इन परफॉर्मेंस को देखने के लिए भी इस मेले में कई लोगों की भीड़ जुटती है. इन प्रोग्राम्स के अलावा यहां आपको देशभर के पकवानों का स्वाद चखने को भी मिल सकता है.

टिकट को लेकर Paytm से पार्टनरशिप

सिन्हा ने बताया कि इस बार पेटीएम से भी टिकट बुक की जा सकेगी. इसके अलावा पर्यटकों को कोई असुविधा न हो इसके लिए पार्किंग पास के साथ ही मेले की टिकट की बुकिंग भी की जाएगी.

1- आम दिनों में 120 रुपये और शनिवार और रविवार को 180 रुपये होगी.

2- राजकीय स्कूल के बच्चों के लिए मेले में एंट्री फ्री होगी. वहीं दिव्यांगों को 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी.

3- मेला दोपहर 12:00 बजे शुरू होगा और रात 11:30 बजे तक रहेगा. हालांकि 9 बजे बाद मेले में एंट्री नहीं मिलेगी.

ये भी पढ़ें:

1- Bachchan Pandey पर लगे ब्राह्मणों की इमेज खराब करने के आरोप, उठी बैन की मांग

2- Kapil Sharma ने शो शुरू करते ही अर्चना पूरण सिंह को कहा Out !

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement