Advertisement

Sukesh Chandrashekhar Love Letter: होली पर जैकलीन के लिए उमड़ा सुकेश का प्यार, 'किसी भी हद तक जाऊंगा, 100 गुना लौटाऊंगा'

Letter For Jaqueline Fernandez: बॉलीवुड एक्ट्रेस को लिखे लेटर में उसके कथित बॉयफ्रेंड ने कहा कि मैं तुम्हारे लिए किसी भी हद तक चला जाऊंगा.

Sukesh Chandrashekhar Love Letter: होली पर जैकलीन के लिए उमड़ा सुकेश का प्यार, 'किसी भी हद तक जाऊंगा, 100 गुना लौटाऊंगा'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जेल में रहकर भी कई बिजनेस मैन से करोड़ों रुपये ठग लेने वाले कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) का एक लेटर वायरल हुआ है. दावा किया जा रहा है कि यह पत्र महाठग सुकेश ने दिल्ली की मंडोली जेल से अपनी कथित गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज (aqueline Fernandez) को लिखा है, जिसे आजकल सुकेश के कारण ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) के चक्कर काटने पड़ हैं. लेटर में सुकेश ने जैकलीन को होली की शुभकामनाएं देते हुए वादा किया है कि उसकी जिंदगी के फीके पड़ गए हर रंग को वह 100 गुना ज्यादा करके वापस करेगा. साथ ही सुकेश ने उससे प्यार का इजहार करते हुए यह भी लिखा है कि वह जैकलीन के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. 

जैकलीन को बताया अद्भुत इंसान

अंग्रेजी में लिखे लेटर में सुकेश चंद्रशेखर ने सबसे पहले जैकलीन को होली की बधाई दी है. सुकेश ने लिखा, मैं सबसे शानदार और अद्भुत इंसान को, जो मेरी जैकलीन है, होली की शुभकामनाएं देता हूं. इसके बाद उसने जैकलीन को जांच एजेंसियों के चक्कर काटने की वजह से हुई परेशानी को दूर करने का वादा किया है. सुकेश ने लिखा, रंगों के इस त्योहार पर मैं आपसे वादा करता हूं कि आपके जो रंग गायब हो गए हैं या फीके पड़े हैं, मैं उन्हें इसी साल पूरी चमक के साथ 100 गुना करके आपको वापस करूंगा. मैं इसे पक्का करूंगा और यह मेरी जिम्मेदारी है.

jacqueline fernandez sukesh chandrasekhar Love Letter

'तुम्हारे लिए किसी भी हद तक जाऊंगा'

सुकेश ने जैकलीन को बेबी गर्ल बताया है. लेटर में उसने आगे लिखा, बेबी गर्ल तुम जानती हो तुम्हारे लिए मैं किसी भी हद तक जाऊंगा. मैं तुम्हें प्यार करता हूं. तुम सदा मुस्कुराती रहो. महाठग के नाम से मशहूर हो चुके सुकेश ने जैकलीन को आगे लिखा, तुम बेहतर जानती हो कि मेरे लिए तुम्हारे क्या मायने हैं. सुकेश ने जैकलीन को आखिर में लव यू प्रिसेंस लिखने के साथ ही अपने परिवार, समर्थकों और दोस्तों को भी हैप्पी होली कहा है. सुकेश ने अपने और जैकलीन से नफरत करने वालों को भी होली की मुबारकबाद दी है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement