Advertisement

Bihar Board: छात्रों को गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर देना पड़ा एग्जाम, रात 8 बजे तक चली परीक्षा

शाम 4.30 के बाद छात्रों को उनकी उत्तर पुस्तिका सौंपी गईं और फिर उन्होंने रात आठ बजे तक गाड़ियों की हेडलाइट और जेनरेटर की रौशनी में परीक्षा दी.

Bihar Board: छात्रों को गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर देना पड़ा एग्जाम, रात 8 बजे तक चली परीक्षा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिहार में बोर्ड परीक्षाएं जारी हैं. इस बीच यहां सरकार की बड़ी लापरवाही का एक और नमूना सामने आया है. दरअसल मोतिहारी के किशोर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर छात्रों ने रात आठ बजे तक बोर्ड की परीक्षा दी. इतना ही नहीं, छात्रों को गाड़ियों की हेडलाइट से रौशनी कर यह परीक्षा दिलवाई गई. 

घटना का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो मंगलवार शाम का है जिसे न्यूज एजेंसी ANI ने जारी किया है.

क्या है पूरा मामला? 
जानकारी के अनुसार, महाराजा हरेन्द्र किशोर कॉलेज केंद्र पर बारहवीं बोर्ड की दूसरी पाली की परीक्षा 5 बजे समाप्त होनी थी लेकिन शाम 4.30 बजे तक छात्रों को उत्तर पुस्तिका ही नहीं सौंपी गईं जिसके चलते अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र पर हंगामा कर दिया. देखते ही देखते यह हंगामा इतना बढ़ गया कि परीक्षा केंद्र पर पुलिस को भी आना पड़ा. इसके बाद शाम 4.30 बजे के बाद छात्रों को उनकी उत्तर पुस्तिका सौंपी गईं और फिर उन्होंने रात आठ बजे तक गाड़ियों की हेडलाइट और जेनरेटर की रौशनी में परीक्षा दी. 

ये भी पढ़ें- Haryana: प्राइवेट Job में आरक्षण पर HC ने लगाई रोक, Khattar सरकार को बड़ा झटका

बता दें कि बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू कर दी गई हैं. इसमें राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर करीब 13 लाख छात्र शामिल हो रहे हैं. बिहार बोर्ड (Bihar Board)  ने परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए कई बड़े दावे किए हैं. हालांकि यह मामला इन दावों पर सवाल उठाने के लिए काफी है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement