Advertisement

टेक ऑफ से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर खंबे से टकराया SpiceJet का विमान

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने घटना पर एक बयान जारी किया है. इसके मुताबिक 28 मार्च को स्पाइसजेट की उड़ान एसजी 160 दिल्ली और जम्मू के बीच उड़ान भरने वाली थी.

टेक ऑफ से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर खंबे से टकराया SpiceJet का विमान

स्पाइजेट एयलाइन (फाइल फोटो)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: 28 मार्च की सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर एक हादसा होते-होते बचा. दिल्ली से श्रीनगर जा रहे यात्रियों से भरे स्पाइस जेट के विमान का एक विंग पुश बैक होते समय बिजली के खंभे से टकरा गया. राहत की बात यह है कि किसी को कोई चोट नहीं आई और न ही किसी के घायल होने की खबर है. विमान क्षतिग्रस्त होने के बाद सभी यात्रियों को दूसरे विमान में शिफ्ट किया गया और रवाना किया. इस मामले में स्पाइस जेट की ओर से जांच के आदेश दे दिए गए हैं. 

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने घटना पर एक बयान जारी किया है. इसके मुताबिक 28 मार्च को स्पाइसजेट की उड़ान एसजी 160 दिल्ली और जम्मू के बीच संचालित होने वाली थी. पुश बैक के दौरान राइट विंग ट्रेलिंग एज एक पोल के संपर्क में आ गया जिससे एलेरॉन को नुकसान हुआ. उड़ान को संचालित करने के लिए एक रिप्लेसमेंट एयरक्राफ्ट की व्यवस्था की गई.

रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस वक्त ये घटना हुई उस समय विमान पैसेंजर टर्मिनल से रनवे की ओर बढ़ रहा था. घटना में विमान और बिजली का पोल दोनों क्षतिग्रस्त हो गए. इस दुर्घटना के बाद विमान को वापस वे में लाया गया और यात्रियों को दूसरे विमान में बैठाया गया.

Spice jet bang with a pole

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने मामले की जांच शुरू कर दी है. कोई यात्री घायल नहीं हुआ, हालांकि विमान का राइट विंग को जरूर नुकसान पहुंचा. अधिकारियों ने बताया कि विमान को दिल्ली से सुबह 9.20 बजे रवाना होना था.

ये भी पढ़ें:

1- Britain के होटलों में नहीं मिल रहे तौलिये-शैंपू और चप्पलें, क्या है वजह?

2- Toll Plaza पर RLD कार्यकर्ताओं का हंगामा! बोले- किसान की गाड़ी फ्री निकलेगी

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement