Advertisement

Azam Khan: आजम खान आज होंगे रिहा, आधी रात सीतापुर जेल पहुंचा रिहाई का आदेश

आजम खान 27 महीने से सीतापुर जेल में बंद हैं. उनके ऊपर 88 मामले दर्ज हैं जिनमें से 87 में पहले ही जमानत मिल चुकी थी.

Azam Khan: आजम खान आज होंगे रिहा, आधी रात सीतापुर जेल पहुंचा रिहाई का आदेश

आजम खान  

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान (Azam Khan) आज यानी शुक्रवार को 27 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने कल ही उनकी जमानत याचिका को मंजूद किया था. जानकारी के मुताबिक आधी रात को उनकी रिहाई का आदेश सीतापुर जेल पहुंच गया है. जेल खुलते ही किसी भी समय उन्हें रिहा किया जा सकता है. शिवपाल यादव और अब्दुला आजम उन्हें लेने सीतापुर पहुंचेंगे. 

आजम के खिलाफ 88 मामले दर्ज 
आजम खान के खिलाफ 88 मामले दर्ज हैं. कोर्ट इनमें से 87 मामलों में उन्हें पहले ही जमानत दे चुका है. पिछले दिनों आजम खान के ऊपर एक और मामला दर्ज किया गया था. सर्वोच्च न्यायालय ने अपने विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए आजम खान को एक-एक लाख रुपये के बेल बॉन्ड पर अंतरिम जमानत दी है. आजम खान इस मामले में रेगुलर बेल डाले जाने और उसके निस्तारण तक अंतरिम जमानत पर रहेंगे. गुरुवार को अंतरिम जमानत का फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि आजम खान की जमानत की शर्तें ट्रायल कोर्ट तय करेगा और सामान्य जमानत के लिए आजम को समुचित और सक्षम अदालत में दो हफ्ते के भीतर अर्जी लगानी होगी.

ये भी पढ़ेंः Navjot Singh Sidhu आज करेंगे सरेंडर, 34 साल पुराने मामले में मिली है एक साल की सजा

सांसद पद से इस्तीफा दे चुके हैं आजम खान
आजम खां ने सीतापुर जेल में रहते हुए ही उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में रामपुर शहर सीट से सपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था. विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद आजम ने लोकसभा के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था.  

ये भी पढ़ेंः Places of worship act: प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट क्या है? ज्ञानवापी केस में क्यों बन सकता है सबसे बड़ा आधार

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement