Advertisement

Bihar: दिल्ली-हरियाणा में 116 चोरी और जालसाजी के मामलों का मास्टरमाइंड सोनू मिश्र मुंगेर से गिरफ्तार

सोनू दिल्ली-हरियाणा में चोरों का एक संगठित गिरोह चलाता था. ये गिरोह साइबर फर्जीवाड़े (Cyber Crime) के साथ फ्लैटों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था.

Bihar: दिल्ली-हरियाणा में 116 चोरी और जालसाजी के मामलों का मास्टरमाइंड सोनू मिश्र मुंगेर से गिरफ्तार
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिहार के मुंगेर (Munger) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां बिहार पुलिस (Bihar Police) ने दिल्ली और हरियाणा पुलिस (Delhi and Haryana Police) की नाक में दम कर देने वाले चोरों के सरगना मनोज मिश्र उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपी ने दिल्ली और हरियाणा में 116 से ज्यादा चोरी और फर्जीवाड़े की घटनाओं को अंजाम दिया है. 

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने मुंगेर पुलिस (Munger Police) के सहयोग से खड़गपुर थाने के रतैठा गांव से सोनू को धर दबोचा है. हरियाणा पुलिस भी कुख्यात सोनू को लंबे समय से तलाश कर रही थी. आरोपी सोनू मिश्र पर दिल्ली के कई थानों में कुल 116 चोरी समेत जालसाजी के मामले दर्ज हैं. सोनू की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस ने 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया हुआ था. 

ये भी पढ़ें- लेबर पेन शुरू हुआ तो पति ने Youtube देख कराई डिलीवरी, बच्चे ने तोड़ा दम और पत्नी की हालत गंभीर

दरअसल, सोनू दिल्ली और हरियाणा में चोरों का एक संगठित गिरोह चलाता था. ये गिरोह साइबर फर्जीवाड़े (Cyber Crime) के साथ फ्लैटों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था. रतैठा गांव के एक युवक राजेश ठाकुर ने बताया कि पुलिस आरोपी सोनू की खोज में लंबे समय से जुटी हुई थी. इसी क्रम में पुलिस लगातार चार दिनों से आरोपी की धर-पकड़ के लिए सादे लिबास में गांव के चक्कर लगा रही थी. 

वहीं जैसे ही आरोपी के ठिकाने के बारे में पता चला, दिल्ली स्पेशल ब्रांच (Special Branch Delhi Police) के एसआई गौतम सागर के नेतृत्व में पूरी टीम बिहार पहुंची और 20 दिसंबर की सुबह 3 बजे पुलिस ने आखिकार सोनू को घर से धर दबोचा. आरोपी को एनके मार्ग दिल्ली थाना केस संख्या 210/ 2020 दिनांक 7/7/20 के मामले में गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें- Anti India एजेंडा चलाने वाले 20 Youtube Channels और 2 websites पर सरकार ने लगाई रोक

पुलिस के मुताबिक, सरगना इतना शातिर है कि उसने वकीलों की मदद से कई मामलों में पहले ही जमानत ले रखी है. पुलिस ने बताया कि सोनू अपनी गैंग के लोगों की कानूनी मदद के लिए विशेष फंड की व्यवस्था रखता था. इतना ही नहीं, छोटे-मोटे मामलों में अपने साथियों को पहले ही जमानत भी दिलवा देता है. बहरहाल इस गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में हुए कई चोरी और छिनतई के मामले का उद्भेदन होने की संभावना व्यक्त की गई है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement