Advertisement

टॉयलेट करने खेत में गया तो प्राइवेट पार्ट के रास्ते पेट में घुस गया सांप, डॉक्टर भी रह गए हैरान

Viral News: युवक को नशे में ऐसा महसूस हुआ था कि उसके प्राइवेट पार्ट के रास्ते कुछ पेट में घुसा है. लेकिन उसकी जांच में सब नॉर्मल निकला.

टॉयलेट करने खेत में गया तो प्राइवेट पार्ट के रास्ते पेट में घुस गया सांप, डॉक्टर भी रह गए हैरान

इमरजेंसी वार्ड में पेट में दर्द से कराहता युवक 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया. यहां मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर उस समय हैरान हो गए जब उनके पास एक नशेड़ी दर्द में कराहता हुआ आया. नशेड़ी ने बताया कि शौच के दौरान उसके प्राइवेट पार्ट को एक सांप ने काटा और फिर उसके रास्ते पेट में घुस गया. युवक की यह बात सुनकर डॉक्टर भी हरकत में आ गए और उन्होंने आनन-फानन में शख्स को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया. युवक की जब जांच की गई तो सच्चाई सामने आई.

जानकारी के मुताबिक, मामला हरदोई जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र का है. पुरवा गांव में रहने वाले 25 साल महेंद्र को उसके परिजन सोमवार रात करीब 8 बजे जिले के मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में लेकर पहुंचे. महेंद्र ने डॉक्टरों को बताया कि वह जंगल में शौच के लिए गया था. उस दौरान एक काले रंग के सांप ने उसे काट लिया और प्राइवेट पार्ट के रास्ते उसके पेट में घुस गया. इसके बाद डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया और उसकी बॉडी का पूरा चेकअप किया गया. 

ये भी पढ़ें- 'Splendor की जगह मिल गई Pulsar बाइक', दूल्हे के ठुमके देख लोग बोले- मिल गए 36 के 36 गुण, वीडियो Viral

जांच में नहीं निकला सांप
लेकिन चेकअप में उसके पेट में ऐसी कोई चीज नहीं निकली. शख्स को नशे में ऐसा महसूस हुआ था कि उसके प्राइवेट पार्ट के रास्ते कुछ पेट में घुसा है. लेकिन उसकी जांच में सब नॉर्मल निकला. मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर शेर सिंह का कहना है कि युवक सूखे नशे का आदी था. इस वजह से उसके पेट में दर्द होने लगा था. नशे में होने की वजह से वह इस तरह की बात कर रहा था और अपने परिजनों को भी उसने ऐसी बात बताई.

ये भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो में Bikini Girl के बाद अब ये महिला हो रही वायरल, लाल साड़ी में झूमकर नाची

शेर सिंह ने कहा कि युवक का सीटी स्कैन किया गया तो वो भी नॉर्मल निकला. उसके बाद परिजन बाहर टेस्ट कराने की बात कहकर उसकी छुट्टी करा ले गए. उन्होंने कहा कि अधिक नशा करने की वजह से युवक इस तरह की बात कर रहा था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement