Advertisement

भारतीय बढ़ती अर्थव्यवस्था से इतनी जलन क्यों? स्पेनिश अखबार में छपे कार्टून से मचा बवाल

भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर स्पेन के एक अखबार ला वैनगार्डिया (La Vanguardia) में एक कार्टून छपा है. जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है.

भारतीय बढ़ती अर्थव्यवस्था से इतनी जलन क्यों? स्पेनिश अखबार में छपे कार्टून से मचा बवाल

स्पेनिश अखबार में दिखाई गई भारतीय अर्थव्यवस्था

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती को लेकर दुनिया में चर्चा होने लगी है. पहले कोरोना और अब यूक्रेन-रूस युद्ध की वजह से जहां दुनियाभर की अर्थव्यवस्था डगमगा रही है, वहीं, भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है. इसी को लेकर स्पेन के एक अखबार (Spanish Newspaper) ला वैनगार्डिया (La Vanguardia) में एक कार्टून छपा है. जिसमें भारत की आर्थिक ग्रोथ को बीन बजाते हुए सपेरे की जरिए दर्शाया गया है. इसको लेकर अब विवाद शुरू हो गया है.

अखबार के फ्रंट पेज पर सपेरे की टोकरी से एक सांप ग्राफ पर ऊपर बढ़ता हुआ दिखाया गया है, जिसका इस्तेमाल भारतीय अर्थव्यवस्था की ग्रोथ को दिखाने के लिए किया गया है. यह खबर 9 अक्टूबर को स्पेनिश अखबार ला वैनगार्डिया में छपी थी. खबर की हेडलाइन में लिखा था, 'भारतीय अर्थव्यवस्था का समय' (The Hour of The Indian Economy).  इसको लेकर भाजपा सांसद समेत कई दिग्गजों ने विरोध जताया है. 

बीजेपी नेता ने जताया विरोध
बेंगलुरु सेंट्रल से बीजेपी सांसद पीसी मोहन ने ट्विट किया, 'भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती को जहां वैश्विक पहचान मिल रही है. ऐसे में आजादी के दशकों बाद भी भारत की छवि को सपेरे के जरिए दिखाना सरासर मूर्खता है. उन्होंने आगे कहा कि विदेशी सोच को बदलना काफी मुश्किल काम है.'

ये भी पढ़ें- महंगाई रोकने में RBI 'नाकाम', सितंबर में CPI 7.41 फीसदी पर पहुंची

वहीं, Zerodha के सीईओ नितिन कामथ ने भी अखबार की निंदा की है. कामथ ने ट्विट कर लिखा, 'बहुत अच्छा है कि दुनिया भारतीय अर्थव्यवस्था पर ध्यान दे रही है, लेकिन भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक सपेरा की तस्वीर का इस्तेमाल करना अपमानजनक है.'

हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि जब पश्चिमी देशों की मीडिया द्वारा भारत का 'नस्लीय' चित्रण किया गया हो. विदेशी अखबारों द्वारा इससे पहले ISRO की ऐतिहासिक सफलताओं के लेकर खबरें मिलती रही हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement