Advertisement

UP: सीतापुर में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक के उड़ाए परखच्चे, 3 लोगों की मौत

बताया जा रहा है कि तीनों युवक शादी समारोह से बाइक से वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार में सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

UP: सीतापुर में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक के उड़ाए परखच्चे, 3 लोगों की मौत

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के सीतापुर (Sitapur) जिले में सोमवार तड़के को बड़ा हादसा हो गया. सिधौली-बिस्वा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने सामने आ रही एक मोटरसाइकिल को टक्कर (Road Accident) मार दी. हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सिधौली के पुलिस थाने के अधिकारी यदुवेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार की देर रात हुई इस घटना में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने कहा कि मरने वाले तीनों व्यक्ति एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे.

ये भी पढ़ें- ब्राजील के क्राइस्ट द रिडीमर स्टैच्यू पर गिरी बिजली, देखे यह हैरतंगेज तस्वीर

पुलिस ड्राइवर की कर रही तलाश
पुलिस ने बताया कि मरने वालों की पहचान आनंद गुप्ता, उसके चाचा हनुमान प्रसाद और जितेंद्र पाल के रूप में की गई है. यदुवेंद्र सिंह ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें- जीत के बाद हरमनप्रीत ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लगाया गले, वीडियो देख आप भी करेंगे तारीफ  

कैसे हुआ हादसा?
बताया जा रहा है कि तीनों युवक शादी समारोह से बाइक से वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार में सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे इतना भंयकर था कि तीनों शख्स कई फुट तक ऊंचे उछल गए. तीनों ही व्यक्ति सीतापुर के रहने वाले थे. हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement