Advertisement

Delhi में गैंगरेप की शिकार हुई लड़की की बहन का भी हुआ था यौन उत्पीड़न

दिल्ली में गैंगरेप की शिकार हुई लड़की की बहन का भी यौन उत्पीड़न हुआ था. पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. 

Delhi में गैंगरेप की शिकार हुई लड़की की बहन का भी हुआ था यौन उत्पीड़न

gangrape in delhi garlanded shoes enmity women-commission sent notice to delhi police 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः पूर्वी दिल्ली की एक कॉलोनी में पड़ोसियों द्वारा 20 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर अपहरण करने, सामूहिक बलात्कार (Gangrape) कर उसे निर्वस्त्र घुमाने के मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता की छोटी बहन का भी उत्पीड़न किया था. 

यह भी पढ़ेंः Kishan Bharwad Murder case: गुजरात ATS को बड़ी कामयाबी, मौलाना कमर गनी उस्मानी दिल्ली से गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बताया कि कस्तूरबा नगर में हुई इस चौंकाने वाली घटना की पीड़िता की 18 वर्षीय छोटी बहन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आठ महिलाओं, एक पुरुष और तीन किशोरों सहित पीड़िता की बहन का उत्पीड़न करने वाले आरोपियों के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया है. शाहदरा के पुलिस उपायुक्त आर साथिया सुंदरम ने कहा कि पुलिस मामले में पहले ही 9 लोग जिनमें 8 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं, गिरफ्तार कर चुकी है. वहीं तीन नाबालिग लड़कों को भी हिरासत में लिया है.

यह भी पढ़ेंः China में तीसरा बच्चा पैदा करने पर 11.50 लाख नकद और साल भर की छुट्टी, यहां जानें वजह

ये था मामला
26 जनवरी को राजधानी दिल्ली के कस्तूरबा नगर का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें पीड़िता को कुछ महिलाएं बाजार में घुमा रही थी. पीड़िता के मुंह पर कालिख पोता गया था. वीडियो के सामने आने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान में आया. राष्ट्रीय महिला आयोग ने बताया कि पीड़िता की उम्र 20 साल है. उसका एक बच्चा भी है. अवैध शराब बेचने वालों द्वारा पीड़ित का गैंगरेप किया गा. इसके साथ ही आरोपियों ने पीड़िता को गंजा करके बाजार में घुमाया. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement