Advertisement

Shraddha Murder Case: श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के बाद घाव का इलाज कराने गया था आफताब, डॉक्टर ने खोले राज

Shraddha Walker Murdered Case: डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि आफताब पूनावाला जब इलाज के लिए उनके पास आया तो वह बहुत आक्रामक और बेचैन था.

Shraddha Murder Case: श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के बाद घाव का इलाज कराने गया था आफताब, डॉक्टर ने खोले राज

आफताब ने श्रद्धा की लाश को कई टुकड़ों में काट दिया था. हत्या के बाद उसके रूम पर एक लड़की आई थी.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली में अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’श्रद्धा वलकर (Shraddha Walker) की हत्या करने वाले आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Amin Poonawalla) के बारे में नए-नए खुलासे होते जा रहे हैं. आरोपी ने श्रद्धा की हत्या कर उसके शव को 35 टुकडों में काट दिया था. इस दौरान उसके हाथ में चोट भी लग गई थी. आरोपी आफताब के घाव का इलाज करने वाले डॉक्टर ने इस बारे में खुलासा किया है.

आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का इलाज करने वाले एक डॉक्टर ने कहा कि वह मई में अपने घाव का इलाज कराने उनके पास आया था. उसी महीने महिला की हत्या की गई थी. डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि आफताब जब इलाज के लिए उनके पास आया था तो बहुत आक्रामक और बेचैन था. उन्होंने उससे चोट के बारे में पूछा तो उसने बताया कि फल काटते वक्त उसे चोट लग गई थी. 

ये भी पढ़ें-  Shraddha Murder Case: ... श्रद्धा मरती रहेगी और हम उसे सहने की सलाहियत देते रहेंगे

डॉक्टर ने आरोपी की खोली पोल
डॉक्ट ने बताया कि मई में वह सुबह के समय आया था. मेरे सहायक ने मुझे बताया कि एक व्यक्ति को चोट और वह इलाज कराने आया है. जब मैंने उसे देखा तो वह गहरा घाव नहीं था बल्कि ऊपरी तौर पर घाव था. जब मैंने आफताब से पूछा कि चोट कैसे लगी तो उसने बताया कि फल काटते वक्त चोट लगी. मुझे कोई शक नहीं हुआ था, क्योंकि वह चाकू से होने वाला छोटा-सा घाव था. उन्होंने कहा कि जब वह इलाज के दौरान पहली बार 28 वर्षीय पूनावाला से मिले तो वह उन्हें काफी साहसी और आत्मविश्वासी व्यक्ति लगा.

डेटिंग ऐप से रिकॉर्ड, पिता का DNA सैंपल... श्रद्धा मर्डर केस में ऐसे आगे बढ़ रही दिल्ली पुलिस की जांच 

अनिल कुमार ने कहा, ‘दो दिन पहले पुलिस उसे मेरे अस्पताल लेकर आयी और पूछा कि क्या मैंने इस व्यक्ति का इलाज किया था. मैंने उसे पहचान लिया और हां कहा. जब वह इलाज के लिए आया तो वह बहुत आक्रामक और बेचैन था. वह मेरी आंखों में आंखें डालकर बात कर रहा था. वह बहुत साहसी और आत्मविश्वासी था. वह अंग्रेजी में बोल रहा था और मुझे बताया कि वह मुंबई से है और IT क्षेत्र में अच्छे अवसरों के कारण दिल्ली आया है.’ 

श्रद्धा के शव के किए थे 35 टुकड़े
दिल्ली पुलिस मंगलवार को आरोपी आफताब को छतरपुर के जंगल में ले गई, जहां उसने कथित रूप से श्रद्धा वलकर के शव के टुकड़े फेंके थे. गौरतलब है कि आफताभ पूनावाला ने मई में कथित तौर पर श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी और उसके शव के 35 टुकड़े किए थे जिसे उसने करीब तीन महीने तक दक्षिणी दिल्ली के महरौली में अपने घर में 300 लीटर के फ्रिज में रखा था और बाद में कई दिनों में शहर के अलग-अलग स्थानों पर उन्हें फेंक दिया था.

(PTI इनपुट  के साथ)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement