Advertisement

Shraddha Murder Case: सामने आई आफताब के हैवानियत की पहली तस्वीर, श्रद्धा के चेहरे पर दिखे चोट के निशान

Shraddha Murder Case: श्रद्धा की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें उसके चेहरे पर चोट के निशान दिख रहे हैं. आफताब के श्रद्धा के साथ मारपीट की थी.

Shraddha Murder Case: सामने आई आफताब के हैवानियत की पहली तस्वीर, श्रद्धा के चेहरे पर दिखे चोट के निशान

श्रद्धा की तस्वीर में चेहरे पर दिख रहे हैं चोट के निशान

Add DNA as a Preferred Source

डीएन हिंदी: श्रद्धा वालकर हत्याकांड (Shraddha Murder Case) में हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. श्रद्धा की अब एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें उसके चेहरे पर चोट के कई निशान दिख रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, यह तस्वीर उस वक्त की है जब 2020 में आफताब ने श्रद्धा के साथ मारपीट की थी. इसके बाद श्रद्धा को 2-3 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था. इस बात का खुलासा श्रद्धा के एक दोस्त ने किया है. 

तस्वीर में भी साफ देखा जा सकता है कि श्रद्धा के चेहरे पर कई चोट के निशाना हैं. बताया जा रहा है कि दिल्ली आने से कुछ दिन पहले श्रद्धा आफताब के साथ उत्तराखंड में शिवपुरी की वशिष्ठ गुफा में गई थी. यहां गंगा नदी के किनारे श्रद्धा ने अपनी आखरी रील बनाई थी. श्रद्धा ने इस रील को पोस्ट करते हुए लिखा भी था कि 1500km घूमने के बाद उसने ये तय किया था कि वो दिन के आखिरी में इस खूबसूरत जगह पर Sunset देखने जाएगी. इसके बाद 11 मई को श्रद्धा ने अपनी एक फोटो डाली, जो एक कैफे के अंदर की है. यह कैफे हिमाचल में ही है.

पढ़ें- Shraddha Case: फ्लैट, जंगल के बाद अब कूड़े के ढेर की होगी जांच, पुलिस को इन 7 सबूतों की तलाश

गांजे का नशा करता था आफताब
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस इन सब जगह आफताब को ले जाकर सबूत इकट्ठा करेगी. दिल्ली पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी है कि आफताब ने पूछताछ के दौरान यह कबूल किया है कि वह गांजे का आदी था. श्रद्धा उसे गांजा पीने के लिए मना करती थी. उसे लगातार टोकती भी थी. आफताब ने पुलिस को बताया कि हत्या वाले दिन यानी 18 मई के दिन भी वो गांजे के नशे में था. 

श्रद्धा की चेहरे पर चोट के निशान दिख रहे हैं

पढ़ें- श्रद्धा हत्याकांड: आफताब का होगा नार्को टेस्ट,  सबूत जुटाने में पुलिस के छूट रहे पसीने, कैसे मिलेगी सजा?

उसने पुलिस को बताया कि 18 मई को वह घर से बाहर गया है और गांजे से भरी सिगरेट पी और वापस आया. श्रद्धा ने उसे टोका तो उससे गुस्सा आ गया और उसने श्रद्धा का गला पकड़ लिया. आफताब ने पुलिस को बताया कि वह श्रद्धा को मारना नही चाहता था पर श्रद्धा उसके ऊपर चिल्लाए जा रही थी जिसपर उसे अचानक गुस्सा आया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement