Advertisement

Shraddha Murder Case: आफताब को अंबेडकर अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस, थोड़ी देर में होगा नार्को टेस्ट

Aftab Narco Test: दिल्ली की अंबेडकर अस्पताल में आफताब का नार्को टेस्ट होगा. इससे पहले पॉलीग्राफी टेस्ट में आफताब ने श्रद्धा की हत्या की बात कबूली थी.

Shraddha Murder Case: आफताब को अंबेडकर अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस, थोड़ी देर में होगा नार्को टेस्ट

श्रद्धा की हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: श्रद्धा हत्याकांड (Shraddha Murder Case) के आरोपी आफताब (Aftab) को दिल्ली पुलिस अंबेडकर अस्पताल लेकर पहुंच गई है. थोड़ी देर में नार्को टेस्ट किया जाएगा. इससे पहले आफताब का पॉलीग्राफी टेस्ट किया गया था, जिसमें उसने श्रद्धा की हत्या की बात कबूल की थी. आफताब को तिहाड़ जेल से अंबेडकर अस्पताल लेकर जाया जाएगा, जहां उसका नार्को टेस्ट (Narco Test) किया जाएगा. पॉलीग्राफी टेस्ट के दौरान हुए हमले के बाद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

जानकारी के मुताबिक, आफताब का पहले मेडिकल होगा. जिसमें उसके पूरी तरह फिट पाए जाने के बाद सुबह करीब 10 बजे से नार्को टेस्ट (Narco Test) शुरू किया जाएगा. इससे पहले पॉलिग्राफ टेस्ट के दौरान आफताब की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके चलते उसके सभी चरण पूरे होने में एक सप्ताह से ज्यादा समय लग गया था. हालांकि, पॉलिग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट अभी नहीं आई है.

पढ़ेंः श्रद्धा मर्डर केस में कोर्ट ने दी आफताब के नार्को टेस्ट की मंजूरी, ये दो तारीख की हैं तय

दिल्ली पुलिस ने फिर शुरू किया सर्च ऑपरेशन
आफताब का पॉलिग्राफ टेस्ट पूरा होने के बाद दिल्ली पुलिस ने फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. इसके लिए SIT में दिल्ली पुलिस से चुनिंदा तेजतर्रार अफसरों को शामिल किया गया है. टीम पहले भी महरौली के छतरपुर एरिया के जंगलों में श्रद्धा की शव के टुकड़ों को तलाशने के लिए सर्च ऑपरेशन चला चुकी है.

पढ़ें- कई लड़कियों से संबंध... हत्या कर जंगल में फेंका शव, आफताब ने पूछताछ में कबूला सच

पॉलीग्राफी टेस्ट में क्या-क्या कबूला?
आफताब ने पॉलीग्राफी टेस्ट के दौरान कई बातों का खुलासा किया. उसने कबूल किया कि श्रद्धा की हत्या उसने की. लेकिन उसे श्रद्धा की हत्या करने का कोई अफसोस नहीं है. आफताब ने यह भी बताया कि उसके कई लकड़ियों के साथ संबंध थे. इतना नहीं पॉलीग्राफी टेस्ट के दौरान ये भी मान लिया कि श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसने शव के टुकड़े किए जंगलों में फेंक दिए.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement