Advertisement

Akhilesh Shivpal Meeting: एक साथ दिखाई दिए चाचा-भतीजे, साथ बैठे लेकिन...

Shivpal Yadav ने प्रसपा का अध्यक्ष होने के बावजूद प्रदेश का पिछला विधानसभा चुनाव जसवंत नगर सीट से सपा के ही टिकट पर जीता था.

Akhilesh Shivpal Meeting: एक साथ दिखाई दिए चाचा-भतीजे, साथ बैठे लेकिन...

Akhilesh Yadav with Shivpal Yadav

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आपसी तल्खी के ताजा दौर के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव लखनऊ में आयोजित एक विवाह समारोह में एक साथ नजर आए. अखिलेश यादव ने मंगलवार को उनके साथ अपनी एक फोटो भी ट्वीट की.

सपा के टिकट पर पिछला विधानसभा चुनाव जीतने के बावजूद पार्टी विधायकों की बैठक में नहीं बुलाए जाने से नाराज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच दूरियां एक बार फिर जगजाहिर हो गई हैं.

पढ़ें- Shivpal Yadav का अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार, बोले-BJP में भेजना है तो मुझे निकाल दें

हालांकि इसी बीच सपा अध्यक्ष ने मंगलवार सुबह एक ट्वीट में प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक जगमोहन यादव की भतीजी के विवाह समारोह की तस्वीरें साझा की हैं. इनमें एक ऐसी तस्वीर भी शामिल है जिसमें वह अपने चाचा के बगल में बैठे हैं.

पढ़ें- Shivpal Yadav को लेकर अखिलेश ने BJP से कही बड़ी बात, मायावती पर भी कसा तंज

प्रसपा के मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि शिवपाल यादव और अखिलेश यादव सोमवार रात लखनऊ में आयोजित पूर्व पुलिस महानिदेशक की भतीजी अमृता की शादी समारोह में शामिल हुए थे. दोनों के बीच सामान्य शिष्टाचार के तहत नमस्कार का आदान-प्रदान तो हुआ, मगर उसके बाद दोनों के बीच और कोई बात नहीं हुई.

पढ़ें- Shivpal Yadav ने कर ली भाजपा में जाने की तैयारी? अंबेडकर और लोहिया का जिक्र कर दिया बड़ा बयान

उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव जिस सोफे पर बैठे थे उसके ठीक बगल वाले सोफे पर शिवपाल यादव बैठे थे. सपा अध्यक्ष ने यह तस्वीर भी ट्वीट के साथ साझा की है.

पढ़ें- क्या Shivpal Singh Yadav थामेंगे भाजपा का दामन? सियासी गलियारों में लगाए जा रहे कयास

गौरतलब है कि शिवपाल यादव ने प्रसपा का अध्यक्ष होने के बावजूद प्रदेश का पिछला विधानसभा चुनाव जसवंत नगर सीट से सपा के ही टिकट पर जीता था. लेकिन बाद में चाचा-भतीजे के बीच तल्ख़ियां इतनी बढ़ गई थीं कि शिवपाल यादव के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलें लगाई जाने लगी थीं. इस बारे में पूछे जाने पर शिवपाल यादव ने अपनी रणनीति का खुलासा नहीं किया. उनका कहना है कि सही वक्त आने पर सारी बात बता दी जाएगी.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement