Advertisement

Shiv Sena विधायक Ramesh Latke की हार्ट अटैक से मौत, दुबई में थे परिवार के साथ

रमेश लटके अपने परिवार के साथ दुबई में बीते कुछ दिनों से रह रहे थे. उनके पार्थिव शरीर को देश लाने की तैयारियां की जा रही हैं.

Shiv Sena विधायक Ramesh Latke की हार्ट अटैक से मौत, दुबई में थे परिवार के साथ

शिवसेना विधायक रमेश लटके. (Twitter/@rameshlatke)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शिवसेना (Shiv Sena) विधायक रमेश लटके (Ramesh Latke) की दुबई में हार्ट अटैक से मौत हो गई है. वह महाराष्ट्र (Maharashtra) की अंधेरी पूर्व (Andheri East) विधानसभा सीट से विधायक थे. रमेश लटके दुबई में अपने दोस्त से मुलाकात करने परिवार संग गए थे. बुधवार देर राह उन्हें अचनाक दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उनकी मौत हो गई. वह 52 वर्ष के थे.
 
महाराष्ट्र की राजनीति में रमेश लटके जाने-पहचाने नाम थे. वह 2 बार विधायक रह चुके थे. अपने परिवार संग दुबई में छुट्टियां बिताने गए रमेश लटके की मौत तब हुई जब उनका परिवार शॉपिंग करने गया हुआ था. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) से बातचीत के बाद जल्द ही उनके पार्थिव शरीर को भारत लाया जाएगा.

कार पर जानलेवा हमला, पुलिस की मिलीभगत, Kirit Somaiya के निशाने पर कैसे आई उद्धव ठाकरे सरकार?

कैसी रही है राजनीतिक यात्रा?

रमेश लटके 2014 में पहली बार अंधेरी पूर्व से विधायक चुने गए थे. उन्होंने कांग्रेस नेता सुरेश शेट्टी को हटाकर चुनाव अपने नाम किया था. साल 2019 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार एम पटेल को शिकस्त दी थी. विधायक चुने जाने से पहले वह कई बार पार्षद भी रह चुके हैं. 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement