Advertisement

Shimla में हिंदू संगठनों का हल्ला बोल, संजौली मस्जिद मुद्दे पर ओवैसी से भिड़े विक्रमादित्य, बोले- हिंदू हैं हम

Shimla Mosque Protest: शिमला के संजौली में मस्जिद के अवैध निर्माण के खिलाफ सैकड़ों स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया है. इसे लेकर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने हिमाचल सरकार पर तंज कसा था, जिसका करारा जवाब विक्रमादित्य सिंह ने दिया है.

Latest News
Shimla में हिंदू संगठनों का हल्ला बोल, संजौली मस्जिद मुद्दे पर ओवैसी से भिड़े विक्रमादित्य, बोले- हिंदू हैं हम
Add DNA as a Preferred Source

Shima Mosque Protest: शिमला के संजौली में मस्जिद के कथित अवैध निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में रोष बढ़ता ही जा रहा है. अवैध रूप से बन रही मस्जिद की बिल्डिंग को गिराने की मांग कर रहे सैकड़ों स्थानीय लोगों ने गुरुवार को शिमला में विरोध मार्च निकाला. हिंदू संगठनों के नेतृत्व में संजौली चौक से ढली टनल और फिर वापस चौक तक निकले विरोध मार्च के दौरान जमकर नारेबाजी की गई. इस दौरान प्रशासन को इस मुद्दे पर शनिवार तक फैसला लेने का अल्टीमेटम दिया गया है. उधर, मस्जिद के मुद्दे पर हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी और राज्य की कांग्रेस सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह आपस में भिड़ गए हैं. ओवैसी ने मस्जिद के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर राज्य सरकार पर तंज कसा है, जिसके जवाब में विक्रमादित्य ने खुद को 'गर्वित हिंदू' बताते हुए ओवैसी को भाजपा की 'बी टीम' बताया है.

कमिश्नर कोर्ट के फैसले का इंतजार करेंगे लोग

संजौली चौक से ढली टनल तक निकले प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. अलग-अलग इलाकों से आए लोगों ने मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन के ढीले रवैये पर निराशा जताई. प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी आई थीं. इस दौरान इलाके में ट्रैफिक पूरी तरह जाम रह. जोश में दिख रहे लोगों ने प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम दिया और कहा कि वे शनिवार तक एमसी कमिश्नर कोर्ट के फैसले का इंतजार करेंगे. इस दौरान फैसला नहीं आने पर आगे का निर्णय लिया जाएगा.

ओवैसी ने कसा हिमाचल सरकार पर तंज

संजौली मस्जिद को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बीच AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने राज्य सरकार पर तंज कसा. ओवैसी ने एक्स (पहले ट्विटर) पर राज्य सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का वीडियो पोस्ट किया और कहा,'हिमाचल का मंत्री भाजपा की जुबान में बोल रहा है. संजौली में बन रही मस्जिद का केस कोर्ट में चल रहा है. संघियों का झुंड उसे तोड़ने की मांग कर रहा है. संघियों के सम्मान में कांग्रेसी मैदान में उतर आए हैं. क्या हिमाचल की सरकार भाजपा की है या कांग्रेस की? हिमाचल की “मोहब्बत की दुकान” में नफरत ही नफरत! भारत के नागरिक मुल्क के किसी भी हिस्से में रह सकते हैं, उन्हें “रोहिंग्या” और “बाहरी” बुलाना देश विरोधी है.'

विक्रमादित्य बोले- हिमाचल में सबके लिए मोहब्बत

ओवैसी के बयान पर राज्य सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा,' मुझे हिंदू समाज से आने पर गर्व है. मैं खुद अयोध्या से प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लेकर आया हूं. ओवैसी के भाजपा की बी टीम होने की बात सब जानते हैं. हिमाचल प्रदेश में नफरत के लिए जगह नहीं, यहां सभी के लिए मोहब्बत है. ओवैसी अपने राज्य में ध्यान दें. बात मंदिर-मस्जिद की नहीं वैध-अवैध की है. राज्य में संतुलन बनाकर रखना बहुत जरूरी है. संजौली मस्जिद मामले में नगर निगम की अदालत जो निर्णय देगी, सरकार उस आधार पर कार्रवाई करेगी. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement