Advertisement

Sharad Pawar Resignation: इस्तीफा देकर 'मजबूत' हुए शरद पवार बने रहेंगे NCP चीफ, घोषणा के दौरान अजित पवार रहे नदारद

Ajit Pawar Absent From Press Conference: शरद पवार का अध्यक्ष पद पर बरकरार रहना तभी तय हो गया था, जब उनके इस्तीफे के बाद कार्यकर्ताओं ने हंगामा मचाया था. हालांकि अब अजित पवार के अगले कदम पर सभी की निगाहें रहेंगी.

Sharad Pawar Resignation: इस्तीफा देकर 'मजबूत' हुए शरद पवार बने रहेंगे NCP चीफ, घोषणा के दौरान अजित पवार रहे नदारद

शरद पवार NCP चीफ के पद से दे चुके हैं इस्तीफा.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Maharashtra Politics- मराठा राजनीति के दिग्गज शरद पवार ने उम्मीदों के अनुरूप राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) के अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा वापस लेने की घोषणा कर दी है. हालांकि शुक्रवार सुबह पार्टी के 15 नेताओं की कमेटी द्वारा उनका इस्तीफा नामंजूर किए जाने के बाद ही उनका अध्यक्ष बने रहना तय हो गया था, लेकिन इस घोषणा को लेकर सभी में उत्सकुता बनी हुई थी. शरद पवार ने शाम के समय प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, मैं NCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को छोड़ने का अपना फैसला वापस ले रहा हूं. मैं आपकी (कार्यकर्ताओं की) भावनाओं का अनादर नहीं कर सकता. आपके प्यार के कारण मैं मेरा इस्तीफा वापस लेने की मांग और वरिष्ठ NCP नेताओं की तरफ से पारित निर्णय का सम्मान कर रहा हूं.

हालांकि शरद पवार की इस घोषणा के दौरान उनके भतीजे और पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार (Ajit Pawar) नदारद रह, जिसे लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं. बता दें कि अजित पवार के भाजपा में जाने या अलग पार्टी बनाने की खबरों के बीच ही शरद पवार ने इस्तीफा देकर पूरे खेल का रुख मोड़ दिया था. अब अजित पवार के अगले कदम पर सभी की निगाहें रहेंगी. 

'कार्यवाहक अध्यक्ष नहीं बनना चाहतीं सुप्रिया'

शरद पवार ने सुप्रिया सुले को अध्यक्ष नहीं बनाए जाने के सवाल का जवाब दिया. उन्होंने कहा, सुप्रिया सुले NCP का कार्यवाहक अध्यक्ष बनने के लिए तैयार नहीं थीं. पार्टी में उत्तराधिकारी चुनने के लिए योजनाबद्ध तरीके से चलना होगा. उससे पहले हम पार्टी के अंदर संगठनात्मक बदलावों पर फोकस करेंगे. 

अजित पवार की गैरमौजूदगी पर बोले 'हम सब एक हैं'

शरद पवार ने अजित पवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में गैरमौजूदगी को मामूली बात ठहराने की कोशिश की. उन्होंने कहा, हर कोई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद नहीं रह सकता. कुछ लोग यहां हैं और कुछ नहीं हैं, लेकिन आज सुबह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सर्वसम्मति से एक निर्णय लिया है और मुझे उसकी सूचना दी है. हर किसी ने उस निर्णय के जरिये अपनी भावनाएं प्रकट कर दी हैं. ऐसे में ये सवाल क्यों खड़ा हो रहा है कि कौन यहां है और कौन नहीं. उन्होंने आगे कहा, कमेटी ने अपना फैसला लिया और उनके बाद मैंने अपना निर्णय वापस ले लिया. हम सब एकजुट हैं और इस पर चर्चा कर रहे हैं. 

क्या हुआ था पार्टी कमेटी की बैठक में फैसला

NCP का अगला अध्यक्ष चुनने के लिए गठित समिति ने शुक्रवार सुबह फैसला लिया था कि पार्टी फिलहाल शरद पवार के नेतृत्व में ही चलाई जाए और अपने उत्तराधिकारी का फैसला वे खुद ही लें. बीते मंगलवार को शरद पवार ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफे की घोषणा की थी. तब से ही एनसीपी कार्यकर्ता अपील कर रहे हैं कि शरद पवार अपना इस्तीफा वापस ले लें. वह अपने फैसले पर दोबारा विचार करने पर राजी हुए थे लेकिन अभी तक खुद कुछ भी नहीं कहा है. 

पढ़ें- NCP समिति को शरद पवार का इस्तीफा नामंजूर, अब उनके फैसले पर टिकी निगाहें, क्या करेंगे सुप्रिया सुले और अजीत पवार?

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement