Advertisement

शर्मनाक! बेटा न होने पर महिला को बेरहमी से पीटा, प्राइवेट पार्ट को पहुंचाई चोट

महिला ने अपनी आरोप लगाया है कि उसे बेटा न होने पर न सिर्फ बुरी तरह से पीटा गया बल्कि उसके निजी अंग को भी चोट पहुंचाई गई.

शर्मनाक! बेटा न होने पर महिला को बेरहमी से पीटा, प्राइवेट पार्ट को पहुंचाई चोट

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महोबा जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां शहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर जुखा मुहल्ले में बेटा न होने पर ससुराल वालों द्वारा एक महिला को बुरी तरह से मारा-पीटा गया है. इतना ही नहीं आरोपियों पर महिला को तब तक पीटते रहे जब तक वो बेहोश नहीं हो गई. इसके बाद उन्होंने महिला को घर से बाहर फेंक दिया.

महोबा जिले की पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि बताया कि यह घटना गुरुवार की है. पीड़िता की उम्र करीब 31 साल है और उसके दो बेटियां हैं. उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके दो बेटियां हैं और पति तथा ससुराल के अन्य लोग बेटा नहीं होने का अक्सर उसे ताना देते हैं.

पढ़ें- Punjab में टला बड़ा रेल हादसा! पटरी उड़ाने की साजिश का पर्दाफाश, रातों-रात 1200 क्लिप गायब

शिकायत के अनुसार, बेटा नहीं होने की बात को लेकर गुरुवार को महिला के पति, सास, ससुर, जेठ और जेठानी ने पहले उसे मारा-पीटा और फिर पति ने उसके निजी अंग को चोट पहुंचाई और बेहोशी की हालत में उसे घर से बाहर फेंककर फरार हो गए.

पढ़ें- Bareilly में धारा 144 लागू, धरना-प्रदर्शन पर रोक, कानपुर हिंसा को देखते हुए प्रशासन अलर्ट

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर उसके पति, सास, ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है. महिला की हालत गंभीर है, फिलहाल जिले के सरकारी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. सुधा सिंह ने बताया कि सभी आरोपी फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है.

पढ़ें-  Amarnath Yatra पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो अभी से शुरू कर दें ये काम

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement