Advertisement

UP: कुशीनगर में बड़ा हादसा, हल्दी की रस्म के दौरान कुएं में गिरीं महिलाएं; 13 की मौत

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बड़ा हादसा हो गया है. दरअसल यहां हल्दी की रस्म के दौरान कुछ महिलाएं कुएं में गिर गईं.

UP: कुशीनगर में बड़ा हादसा, हल्दी की रस्म के दौरान कुएं में गिरीं महिलाएं; 13 की मौत

up several girls and women fell in well kushinagar fear of death during haldi ceremony

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः उत्तरप्रदेश के कुशीनगर में बुधवार देर शाम शादी समारोह में एक कुएं में एक दर्जन से अधिक लड़कियां और महिलाएं गिर गईं. हादसे में अब तक 13 लड़कियों और महिलाओं की मौत की खबर है. स्थानीय लोगों द्वारा देर रात तक राहत बचाव कार्य चलाया गया. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने की दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक जताया है. उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य शुरू करने और हादसे में घायल लोगों का इलाज कराने के निर्देश दिए. कुशीनगर के डीएम ने कहा कि कुएं में गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हैं. मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः UP Election 2022: गर्मी उतार देंगे, आंतकियों के सरपरस्त... प्रचार में सीएम योगी का विरोधियों पर धुआंधार शब्द प्रहार

बता दें कि महिलाएं हल्दी की रस्म के लिए कुएं पर लगी जाली पर खड़ी थीं. अचानक कुएं में लगी लोहे की जाली टूटने से महिलाएं कुएं में गिर गईं और मातम छा गया. ये भयानक हादसा कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाने के नौरंगिया स्कूल टोला में हुआ.

15 महिलाओं और लड़कियों को निकाला कुएं से बाहर
हादसे के बाद गांव के लोगों ने टॉर्च की रोशनी में राहत-बचाव कार्य शुरू किया था. मौके पर गांव से सीढ़ी लाई गई जिसके जरिए कुएं में गिरी करीब 15 महिलाओं, लड़कियों और बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.  

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement