Advertisement

क्रिसमस से पहले अलर्ट पर दिल्ली, चर्च के बाहर पुलिस का पहरा, जानिए क्यों

क्रिसमस से पहले दिल्ली के हर चर्च के बाहर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. 1,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी गिरजाघरों के बाहर तैनात रहेंगे.

Latest News
क्रिसमस से पहले अलर्ट पर दिल्ली, चर्च के बाहर पुलिस का पहरा, जानिए क्यों

क्रिसमस 2023 के लिए पूरी तरह से तैयार है दिल्ली.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: क्रिसमस के लिए दिल्ली पूरी तरह से तैयार है. दिल्ली पुलिस ने क्रिसमस के लिए राष्ट्रीय राजधानी के सभी गिरजाघरों में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती सहित सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. दिल्ली पुलिस ने कहा है कि पुलिस ने शहर के प्रमुख गिरजाघरों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए अर्द्धसैनिक बलों की सहायता भी मांगी है, जहां बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है. क्रिसमस पर दिल्ली में हर तरफ भारी भीड़ होती है.

दिल्ली में 250 से अधिक गिरजाघरों में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे. पुलिस उपायुक्त पूर्वोत्तर जॉय टिर्की ने कहा है, 'अतिरिक्त बलों के साथ 1,000 पुलिस कर्मियों की तैनाती होगी. हम पहले से ही क्रिसमस और नए साल के लिए तैयार हैं. हमारी छह सीमाएं और वाहन चलने योग्य सड़कें हैं. यमुना क्षेत्र के आसपास की चार चौकियों सहित महत्वपूर्ण चौकियों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. सिपाही से लेकर पुलिस उपायुक्त तक, सभी कड़ी निगरानी रखने के लिए सड़क पर होंगे.'

क्रिसमस पर शराब पार्टी, नहीं चलेगी
जॉय टिर्की ने कहा, 'किसी को भी कानून-व्यवस्था की स्थिति का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जाएगी. यदि कोई कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस दोपहिया वाहनों पर तीन लोगों के सवार होने और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करेगी. सभी डीसीपी की एक बैठक हुई जहां यह निर्णय लिया गया कि विभिन्न बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था के कई स्तर बनाए जाएंगे.'

इसे भी पढ़ें- JN.1 Covid variant: तेजी से फैल रहा JN.1, कब है डरने की जरूरत, कितना खतरनाक? पढ़ें एक्सपर्ट की राय

चर्च, मॉल और बाजारों की बढ़ाई गई सुरक्षा
पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों ने संबंधित थानों के प्रभारियों से मुलाकात की और उनसे क्रिसमस और नए साल के मद्देनजर अपने अधिकार क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने को कहा. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चर्च, मॉल और विभिन्न बाजारों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां आमतौर पर क्रिसमस की शाम को भारी भीड़ देखी जाती है. 

चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे सुरक्षाबल
पुलिस ने कहा कि भीड़भाड़ वाले कई बाजार क्षेत्रों में पहले से ही अतिरिक्त पुलिस बल और अतिरिक्त सुरक्षा चौकियां स्थापित की गई हैं. पुलिस ने आगे कहा कि गिरजाघरों और गश्ती दस्तों में पुलिस कर्मियों की पर्याप्त तैनाती के अलावा, QRT, आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन, मेटल डिटेक्टर डिवाइस और खोजी कुत्ते दस्ते को तैयार रखा जाएगा. सादे लिबास में अधिकारी भी निगरानी रखेंगे. एक पुलिस अधिकारी ने कहा,अर्द्धसैनिक बल के अलावा, पुलिस की दो अतिरिक्त कंपनियां शाम के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया के लिए तैयार रहेंगी.

इसे भी पढ़ें- साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया के सामने झुकी सरकार, WFI ने संजय सिंह को अध्यक्ष पद से किया सस्पेंड

क्रिसमस मनाने कहां जाएं, नोट कर लें ये जगहें
पुलिस ने बड़े गिरजाघरों के लिए विशेष व्यवस्था की है जहां बड़ी सभाओं की उम्मीद है. कनॉट प्लेस स्थित सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल और फ्री चर्च (सीएनआई), लोधी रोड में सेंटेनरी मेथोडिस्ट चर्च, पटपड़गंज में सेंट मैरी ऑर्थोडॉक्स कैथेड्रल, ग्रीन पार्क फ्री चर्च, परेड रोड पर सेंट पॉल चर्च, पुष्प विहार में सेंट टेरेसा समेत अन्य गिरजाघरों में बड़ी संख्या में भीड़ के जुटने की संभावना है. (इनपुट: भाषा)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement