Advertisement

Satish Kaushik Death Case: सतीश कौशिक के 15 करोड़ रुपये नहीं दे रहा था विकास मालू, दाऊद और ड्रग्स से कनेक्शन के हैं आरोप

Satish Kaushik Death Case: नए खुलासों से दिल्ली पुलिस भी हैरान है और इस पूरे केस की नए सिरे से जांच शुरू की गई है.

Satish Kaushik Death Case: सतीश कौशिक के 15 करोड़ रुपये नहीं दे रहा था विकास मालू, दाऊद और ड्रग्स से कनेक्शन के हैं आरोप
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी:  बॉलीवुड अभिनेता सतीश कौशिक की मौत को लेकर हुए साजिश के खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया है. एक महिला ने एक्टर डायरेक्टर की मौत को लेकर बताया है कि उसके पति ने विकास मालू ने की भूमिका संदेह आरोप है कि विकास ने सतीश कौशिक से निवेश के लिए  15 करोड़ रुपये लिए थे लेकिन कोरोनाकाल में जब वह सारा पैसा डूब गया तो उस दौरान ही सतीश कौशिक को मारने की साजिश रची गई.

दिल्ली पुलिस को भेजी अपनी शिकायत में विकास मालू की पत्नी ने बताया कि उन दोनों की शादी 2019 में हुई थी. विकास ने सतीश से पैसे लिए थे लेकिन दुबई में 23 अगस्त 2022 को सतीश कौशिक के साथ पैसे के लेन देन को लेकर बहस हुई थी. 

यह भी पढ़ें- विदेशी नागरिकों ने जूते की सोल और अंडरवियर में छिपाया 1.4 करोड़ का सोना

सतीश कौशिक के पैसे नहीं दे रहा था विकास मालू

विकास मालू की पत्नी ने बताया है कि सतीश कौशिक को अपने पैसे चाहिए थे और वह अपने पैसे मांग रहे थे लेकिन विकास ने उनके पैसे नहीं दिए थे. विकास सतीश कौशिक को पैसा नहीं लौटा रहा था.  महिला ने बताया है कि विकास ड्रग्स जीएसबी, गांजा और चरस का कलेक्श था और वह इसे अपना दिल्ली की पार्टियों में इस्तेमाल करता था. 

महिला ने बताया है कि विकास मालू के कई राजनेताओं के साथ मजबूत संबंध है. वह खुद को बचाने के लिए अपनी ताकत का इस्तेमाल करेगा. विकास मालू को लेकर उसकी दूसरी पत्नी ने बताया है कि वह कई बार जेल जा चुका है. उन्होंने मांग की है कि सतीश कौशिक की संदिग्ध मौत की जांच की जानी चाहिए क्योंकि विकास अपनी ताकत का दुरुपयोग कर सकता है. 

'अपनी पत्नी को मेरे पास भेज दो', दोस्त की ये डिमांड सुनते ही आगबबूला हुआ शख्स, फिर दी खौफनाक सजा

मारने की प्लानिंग कर रहा था विकास मालू

जब विकास मालू कीपत्नी ने उससे पूछा कि वह सतीश कौशिक के पैसे क्यों नहीं दे रहा है. इस पर विकास ने कहा था कि वह किसी दिन रशियन गर्ल बुलाकर सतीश को ब्लू पिल्स की ओवरडोज दे देगा और सतीश कौशिक की मौत हो जाएगी. सतीश कौशिक को लेकर महिला ने बताया क विकास काफी समय से सतीश कौशिक को मारने की प्लानिंग कर रहा है. 

दाऊद इब्राहिम से कनेक्शन

महिला ने अपने ही पति विकास मालू को लेकर बताया है कि उसके अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ भी कनेक्शन है औऱ वह देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है. बता दें कि विकास मालू के खिलाफ रेप केस दर्ज करा चुकी है और इस केस की भी पुलिस जांच कर रही है. 

यह भी पढ़ें- पति पर छेड़छाड़ के आरोप, बचाने के लिए टावर पर चढ़ गई महिला, अधिकारियों के छूटे पसीने

विकास मालू कुबेर ग्रुप के मालिक हैं. उनका कारोबार करीब 50 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है. सतीश कौशिक मुंबई से विकास मालू की पार्टी में ही शामिल होने आए थे.  वह विकास मालू के ही घर पर रुके थे और वहीं सीने में तकलीफ होने के चलते सतीश कौशिक को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती गया था और यहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली थी. वहीं  महिला के सभी आरोपों पर विकास मालू ने कहा है कि ये सभी आरोप बेबुनियाद हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement