भारत
र्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और कर्नाटक के पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्जवल रेवन्ना को बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने मारपीट और रेप के मामले में दोषी ठहराया है और उम्र कैद की सजा दी है. लेकिन आखिर रेवन्ना पकड़ा कैसे गया, चलिए जानें.
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और कर्नाटक के पूर्व सांसद व जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने बलात्कार के एक मामले में दोषी पाया और 2 अगस्त को सजा का ऐलान कर दिया. फैसला सुनते ही प्रज्वल रेवन्ना भावुक हो गए और अदालत में ही रोने लगे. इस मामले की जांच और सुनवाई काफी तेजी से हुई थी.
अदालत ने एफआईआर दर्ज होने के महज 14 महीने के अंदर यह फैसला सुनाया. यह मामला हासन में रहने वाली एक 48 वर्षीय घरेलू सहायिका की शिकायत पर दर्ज किया गया था.
दो बार किया था रेप
घरेलू सहायिका ने कोर्ट को बताया था कि प्रज्वल ने दो बार उसके साथ बलात्कार किया था.जब नौकरानी ने शिकायत दर्ज कराई, तो प्रज्वल के खिलाफ पहला मामला 28 अप्रैल, 2024 को दर्ज किया गया. शिकायतकर्ता उनकी 47 वर्षीय पूर्व नौकरानी थी. उसने बताया कि प्रज्वल ने उसके साथ एक बार नहीं, बल्कि दो बार बलात्कार किया. इतना ही नहीं, उसने बहादुरी से इस घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया.
साड़ी अदालत में ठोस सबूत साबित हुई
इस मामले की सबसे अहम कड़ी है पीड़िता द्वारा घटना के समय पहनी गई साड़ी. जांच के दौरान उस साड़ी पर वीर्य के धब्बे पाए गए. फ़ोरेंसिक जांच में भी यह साड़ी रेवन्ना की ही पाई गई. नौकरानी की साड़ी को निर्णायक सबूत के तौर पर अदालत में पेश किया गया. इसे सबसे बड़ा सबूत माना गया. साथ ही, बलात्कार का वीडियो भी अदालत में पेश किया गया. पीड़िता ने न सिर्फ़ साड़ी अपने पास रखी, बल्कि उसने घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया.
तीन महिलाओं के आरोप
प्रज्वल रेवन्ना पर तीन अलग-अलग महिलाओं ने बलात्कार और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. 44 साल की एक महिला ने मई 2024 में उनके खिलाफ बार-बार बलात्कार का मामला दर्ज कराया था. तीसरा मामला एसआईटी ने 60 साल की एक महिला की शिकायत पर दर्ज किया था. 2500 से ज़्यादा अश्लील वीडियो की जांच की गई एसआईटी को एक पेन ड्राइव मिली है, जिसमें प्रज्वल से जुड़े लगभग 2500 अश्लील वीडियो क्लिप मिले हैं. इनमें वह कई महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करते दिख रहे हैं, जिनकी पहचान उजागर होने का खतरा है. एसआईटी ने अदालत से इन वीडियो को तुरंत इंटरनेट से हटाने का अनुरोध किया है.
क्या मिली है सजा?
पूर्व JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना को रेप केस में उम्र कैद की सजा के साद 10 लाख का जुर्माना भी अदालत ने सुनाया है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.