Advertisement

PM की सुरक्षा: संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा- प्रधानमंत्री को नहीं था कोई खतरा, किसानों को नहीं थी जानकारी

PM Security: संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि मौके के वीडियो से साफ है कि प्रदर्शन कर रहे किसानों ने PM के काफिले की तरफ जाने की कोई कोशिश तक नहीं की.

PM की सुरक्षा: संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा- प्रधानमंत्री को नहीं था कोई खतरा, किसानों को नहीं थी जानकारी

Image Credit- DNA

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बुधवार को पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा (PM Narendra Modi Security) में बड़ी चूक हुई. इस घटना को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने सामने हैं. अब इस मुद्दे पर संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है. संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोई खतरा नहीं था. यह पूरी तरह से मनगढ़ंत है.

संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि 5 जनवरी को पीएम मोदी के प्रस्तावित पंजाब दौरे की खबर मिलते ही संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े 10 किसान संगठनों ने अजय मिश्रा टेनी की गिरफ्तारी व अन्य बची हुई मांगों को लेकर सांकेतिक विरोध की घोषणा की थी.

संगठन की तरफ से आगे कहा गया कि कुछ किसानों को पुलिस ने फिरोजपुर जिला मुख्यालय जाने से रोका तो उन्होंने कई जगह सड़क पर बैठ कर विरोध किया. इनमें से वो फ्लाईओवर भी था जहां पीएम का काफिला आया, रुका और वापस चला गया. वहां के किसानों को इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं थी कि पीएम का काफिला गुजरने वाला है.

संयुक्त किसान मोर्चा ने आगे कहा कि मौके के वीडियो से साफ है कि प्रदर्शन कर रहे किसानों ने PM के काफिले की तरफ जाने की कोई कोशिश तक नहीं की. केवल भाजपा का झंडा और "नरेंद्र मोदी जिंदाबाद" के नारे के साथ एक समूह उस काफिले के पास पहुंचा था. इसलिए पीएम की जान को खतरा पूरी तरह मनगढ़ंत लगता है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement