Advertisement

Gyanvapi Masjid: 'असलियत जानता है मुस्लिम पक्ष इसलिए डरा हुआ, ताजमहल की जांच भी करवाएंगे'

Sadhvi Prachi ने कहा कि अभी बाबा विश्वनाथ की बारी है, उसके बाद कृष्ण जन्मभूमि की और फिर आगरा के ताजमहल और दिल्ली के कुतुब मीनार की जांच कराई जाएगी.

Gyanvapi Masjid: 'असलियत जानता है मुस्लिम पक्ष इसलिए डरा हुआ, ताजमहल की जांच भी करवाएंगे'

साध्वी प्राची

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ज्ञानवापी मामले (Gyanvapi Case) पर वाराणसी कोर्ट में सुनवाई जारी है. विभिन्न सियासी व गैर सियासी संगठन इस मसले पर तरह-तरह के बयान दे रहे हैं. बरेली में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचीं हिंदू नेता साध्वी प्राची ने कहा कि ज्ञानवापी पर मुस्लिम पक्ष डरा हुआ है क्योंकि उसको असलियत मालूम है. वह खुदा से डरता था. अब खुदाई से डर रहा है.

साध्वी प्राची इतने पर ही नहीं रुकीं, उन्होंने ताजमहल और कुतुब मीनार की जांच को लेकर भी बयान दिया.  साध्वी प्राची ने कहा कि अभी बाबा विश्वनाथ की बारी है, उसके बाद कृष्ण जन्मभूमि की और फिर आगरा के ताजमहल और दिल्ली के कुतुब मीनार की जांच कराई जाएगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement