Advertisement

ISRO New Chairman: जानिए कौन हैं इसरो के नए चेयरमैन एस. सोमनाथ

ISRO: एस. सोमनाथ वर्तमान में केरल के तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) के निदेशक हैं.

ISRO New Chairman: जानिए कौन हैं इसरो के नए चेयरमैन एस. सोमनाथ

Image Credit- DNA

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: केंद्र सरकार ने डॉक्टर एस. सोमनाथ (Dr. S Somanath) को ISRO का नया चेयरमैन नियुक्त किया है. एस. सोमनाथ एक एयरोस्पेस इंजीनियर और रॉकेट वैज्ञानिक हैं. वो के. सिवन की जगह लेंगे. सिवन का कार्यकाल शुक्रवार को पूरा हो रहा है. सोमनाथ फिलहाल विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) के निदेशक हैं. आइए 5 पॉइंट में आपको बताते हैं एस. सोमनाथ के बारे में.

  1. केंद्र सरकार ने एस. सोमनाथ की नियुक्ति अगले तीन सालों के लिए की है. वह के. सिवन की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल शुक्रवार 14 जनवरी को समाप्त होने जा रहा है. सोमनाथ अंतरिक्ष विभाग का सचिव और अंतरिक्ष आयोग का अध्यक्ष पद संभालेंगे.
  2. सोमनाथ लॉन्च व्हीकल डिज़ाइन सहित कई विषयों के विशेषज्ञ हैं. उन्होंने लॉन्च व्हीकल सिस्टम इंजीनियरिंग, स्ट्रक्चरल डिज़ाइन, स्ट्रक्चरल डायनेमिक्स, इंटीग्रेशन डिज़ाइन और प्रक्रियाओं, मैकेनिज़्म डिज़ाइन और पायरोटेक्निक में विशेषज्ञता हासिल की है.
  3. वह वर्तमान में केरल के तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) के निदेशक हैं. वह अपने करियर के शुरुआती चरणों के दौरान ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) के एकीकरण के टीम लीडर थे.
  4. जुलाई 1963 में पैदा हुए सोमनाथ ने केरल विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की है. उन्होंने विश्वविद्यालय में दूसरी रैंक हासिल की थी. उन्होंने Indian Institute of Science (IISc), Bangalore से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है. यहां उन्हें उनके मेधावी प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक के साथ नवाजा गया.
  5. उन्हें एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (एएसआई) द्वारा स्पेस गोल्ड मेडल, ISRO द्वारा परफॉरमेंस अवॉर्ड 2014 और जीएसएलवी एमके-III के लिए टीम एक्सिलेंस अवॉर्ड 2014 से सम्मानितय किया जा चुका है.
Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement