Advertisement

RPSC Grade 2 Admit Card 2022: आरपीएससी ग्रेड 2 की परीक्षा 21 दिसंबर से होगी शुरू, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

RPSC Grade 2 teacher Admit Card 2022: आरपीएससी के मुताबिक, सीनियर टीचर ग्रेड 2 की परीक्षा 21 से 27 दिसंबर 2022 के बीच आयोजित की जाएगी.

RPSC Grade 2 Admit Card 2022: आरपीएससी ग्रेड 2 की परीक्षा 21 दिसंबर से होगी शुरू, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

RPSC School Lecturer

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर टीचर ग्रेड 2 की परीक्षा का ऐलान कर दिया है. 21 दिसंबर 2022 से राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी. आरपीएससी इस हफ्ते यानी 18 दिसंबर तक एडमिट कार्ड जारी कर देगा. जिस भी उम्मीदवार ने सीनियर टीचर ग्रेड 2 (Senior TeacherGrade 2) के लिए आवेदन किया है. वह परीक्षा के लिए अपना एडमिट कार्ड आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in और एसएसओ पोर्टल पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकेगा. 

आरपीएससी (RPSC) के नोटिफकेशन के मुताबिक, सीनियर टीचर ग्रेड 2 की परीक्षा 21, 22, 23, 24, 26 और 27 दिसंबर 2022 को आयोजित की जाएंगी. आयोग द्वारा परीक्षा तीन ग्रुप  (ए, बी, सी) में ली जाएगी. आरपीएससी Grade 2 में ग्रुप ए की परीक्षा 21 दिसंबर को होगी, ग्रुप बी की 22,23 दिसंबर और ग्रुप सी की परीक्षा 24,26 और 27 दिसंबर को आयोजित होगी.

ये भी पढ़ें- Teacher Jobs: राजस्थान में 48,000 शिक्षक भर्ती का शेड्यूल जारी, जानें अप्लाई डेट और सैलरी

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
परीक्षा प्रत्येक दिन दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक होगी. जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से  शाम 4:30 बजे तक चलेगी.

ये भी पढ़ें- WhatsApp Call Recording करना हुआ आसान, बस अपनाएं ये आसान ट्रिक

RPSC Grade 2 teacher Admit Card 2022: ऐसे करें डाउनलोड
स्टेप 1: सबसे पहले आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in जाएं.
स्टेप 2: होम पेज खुलने पर कैंडिडेट इंफोर्मेशन में एग्जाम डैशबोर्ड पर क्लिक करें.
स्टेप 3: यहां परीक्षा तारीख के सामने 'RPSC Grade 2 Admit Card 2022' लिंक पर क्लिक करें ( यह लिंक करीब 18 दिसंबर यानी परीक्षा से चार दिन पहले एक्टिव होगा)
स्टेप 4: अब अपना रजिट्रेशन नंबर (एप्लीकेशन नंबर) डालें  और जन्म तिथि (Date Of Birth) दर्ज कर लॉग इन करें.
स्टेप 5: अपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें.
स्टेप 6: इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड कर अपने पास रख लें और परीक्षा देने के समय अपने साथ ले जाएं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement