Advertisement

Toll Plaza पर RLD कार्यकर्ताओं का हंगामा! बोले- किसान की गाड़ी फ्री निकलेगी

किसान नेता संजीव चौधरी ने कहा कि टोल कर्मी तानाशाही करना चाहते हैं. हम बिलकुल तानाशाही नहीं चलने देंगे. आसपास के गांव वालों की गाड़ियां फ्री निकलेंगी.

Toll Plaza पर RLD कार्यकर्ताओं का हंगामा! बोले- किसान की गाड़ी फ्री निकलेगी

Image Credit- DNA Hindi

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पश्चिमी यूपी के बागपत में सोमवार को आरएलडी और भाकियू कार्यकर्ताओं ने जीवाना टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा किया. हंगामा कर रहे लोगों का आरोप है कि टोल कर्मी किसान यूनियन कार्यकर्ताओं और 10 किलोमीटर के एरिया में रहने वाले ग्रामीणों से जबरन टोल वसूली कर रहे हैं.

आरएलडी कार्यकर्ताओं ने टोल कर्मियों पर यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने नेशनल हाईवे के बराबर से जा रहे नहर रोड को भी खोदकर बंद कर दिया है और अगर कोई वहां से गुजरता है तो टोल कर्मी उनके साथ बदसलूकी करते हैं. इन तमाम मुद्दों को लेकर आरएलडी के नेताओं और किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने टोल पर हंगामा किया.

टोल प्लाजा पर हंगामे के बाद पहुंची रमाला थाना पुलिस ने मामले को शांत कराया. RLD और किसान यूनियन कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद टोलकर्मियों को झुकना पड़ा और उन्होने लोकल ग्रामीणों और किसान यूनियन कार्यकर्ताओं से टोल न वसूलने का आश्वासन दिया.

इस दौरान मीडिया से बातचीत में किसान नेता संजीव चौधरी ने कहा कि टोल कर्मी तानाशाही करना चाहते हैं. हम बिलकुल तानाशाही नहीं चलने देंगे. किसानों और आसपास के गांव वालों की गाड़ियां फ्री में निकलेंगी.

उन्होंने कहा कि हमारा टोल वालों से पहले से समझौता है कि किसानों के झंडे वाली गाड़ियां फ्री निकलेंगी. आसपास के गांव के लोगों की गाड़ियां भी फ्री निकलेंगी.

RLD नेता गौरव तोमर ने बताया कि टोल पर हंगामा करने की वजह नहर रोड तोड़ दिया गया है. आसपास के लोगों को भी टोल देना पड़ रहा है. अगर इन्होंने आगे भी बदतमीजी की तो हम इस टोल को ही फ्री करवा देंगे.

(बागपत से कुलदीप चौहान की रिपोर्ट)

पढ़ें- UP: शादी में बांटे गए 'बुलडोजर', दुल्हनों ने CM Yogi को कहा धन्यवाद

पढ़ें- तीन साल तक जोड़े 1-1 रुपये के सिक्के, खरीद ली ढाई लाख वाली सपनों की Bike

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement